धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में बीती रात करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक परिवार पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सोने-चांदी के जेवरात, करीब 3 लाख रुपए की नकदी, भगवान का चढ़ावा और एक बच्चे की गुल्लक लूटकर फरार हो गए। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
करीमपुर गांव में रात को अज्ञात बदमाशों ने अचल सिंह परमार पुत्र हुकम सिंह परिवार के घर को निशाना बनाया। वारदात की प्रत्यक्षदर्शी सरोज देवी ने बताया कि रात करीब 1:45 बजे आधा दर्जन बदमाश ग्रिल काटकर घर में घुसे। महिलाएं और बच्चे अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। गर्मी के चलते घर के सभी पुरुष बाहर सो रहे थे। कमरे में घुसकर बदमाशों ने सीने पर बंदूक रख दी। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर करीब 15 तोला सोना, आधा किलो चांदी और करीब 3 लाख रुपए की नकदी निकाल ली।
अलमारी लूटने के बाद बदमाश घर में बने भगवान के मंदिर में पहुंचे। मंदिर के दानपात्र में रखी नकदी भी लूट ले गए। तीसरे कमरे में घुसकर सामान खंगाला। उसके अंदर रखी बच्चों की गुल्लक भी लूट ली। बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक लूट की वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद महिलाओं ने घर के पुरुषों को इसकी सूचना दी। तमंचे के बल पर हुई लूट से करीमपुर कस्बे में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह एएसआई अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने फिंगरप्रिंट भी एकत्र किए हैं। एएसआई अजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
You may also like
आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 को लेकर फैंस उत्साहित
वर्ष 2025 चीन में उपभोग वस्तुओं के व्यापार में बिक्री 1,000 अरब युआन से अधिक पहुंची
IPL 2025: पंजाब किंग्स ने Qualifier 2 में मुंबई इंडियंस को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता, प्लेइंग XI में हुआ बदलाव
क्या है थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी की भारत यात्रा की खास बातें?
हरिद्वार में साध्वी ऋतंभरा के 'वात्सल्य गंगा आश्रय धाम' का लोकार्पण