Top News
Next Story
Newszop

Sikar पूर्व डीजीपी डॉ. पिलानिया को सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, सर्वसमाज, सुधीर महरिया स्मृति संस्थान और अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा की ओर से रविवार को रेलवे सामुदायिक भवन में पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद डॉ. ज्ञानप्रकाश पिलानिया को श्रद्धांजलि दी गई। बीएल मील व रतन पिलानियां ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में जिलेभर के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने डॉ. पिलानिया के कार्यों को याद किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि डॉ. ज्ञानप्रकाश पिलानिया निर्भीक और दबंग पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने सरकारी सेवा के साथ अपने सामाजिक दायित्व व आरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्हील चेयर पर होते हुए भी आखिर समय तक बिना रुके, बिना थके सामाजिक सेवा के कार्य एवं चिंतन कार्यों में लगे रहे। ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षाविद चैनसिंह आर्य ने कहा कि आज की नई पीढ़ी के लिए पिलानिया प्रेरणास्रोत थे।

पूर्व प्रधान सीताराम खीचड़ और उपजिला प्रमुख ताराचंद धायल ने डॉ. पिलानिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व आरपीएस अधिकारी रिछपाल सिंह बाटड़ ने डॉ. पिलानिया के पुलिस महानिदेशक रहते हुए किए गए कार्यों को याद किया। शिक्षाविद दयाराम महरिया व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि पिलानियां के व्यक्तित्व को आत्मसात करना जरूरी है। डॉ. ज्ञान प्रकाश पिलानिया के पुत्र पूर्व विधायक नवीन पिलानिया ने आभार जताया। कार्यक्रम में भंवरलाल बिजारनियां, कर्नल रामेश्वर बुरड़क, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भींवाराम चौधरी, पूर्व अभियंता भोलाराम दूधवाल, त्रिलोक जाखड़, राधेश्याम काम्या, भंवरलाल जांगिड़, इतिहासकार महावीर पुरोहित, उम्मेद सिंह महला, जगन सिंह चाहर, राजेश खाखल, नवरंग मील, रवि बिजारणिया, विजयपाल बगड़िया, प्रोफेसर हेमाराम गोदारा, चोखाराम बुरड़क सहित कई लोग मौजूद रहे। भजन गायक गोपाल सिंह शेखावत ने भजन के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loving Newspoint? Download the app now