शादियों के दौरान अक्सर हम देखते हैं कि दूल्हा-दुल्हन अपनी पसंद से या परिवार की मदद से शादी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कहीं दुल्हनें बेची जाती हैं? जी हां, ऐसा एक स्थान है जहां दुल्हनों की खरीद-फरोख्त होती है। इस लेख में हम आपको उस स्थान के बारे में बताएंगे जहां परंपरागत रूप से दुल्हनों का बाजार लगता है।
कहाँ होता है दुल्हनों का बाजार?
बुल्गारिया के स्तारा जागोर में एक ऐसा बाजार लगता है, जहां दुल्हनों की बिक्री होती है। यहां पुरुष अपने परिवार के साथ आकर अपनी पसंद की लड़की का चयन करते हैं। जब कोई लड़की पसंद आ जाती है, तो उसके परिवार के साथ मोलभाव किया जाता है। जब परिवार दी गई राशि से संतुष्ट हो जाता है, तब वह लड़की को दूल्हे के हवाले कर देते हैं।
गरीबों के लिए विशेष बाजार
यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि इस बाजार में हर कोई शामिल नहीं हो सकता। यह बाजार मुख्य रूप से गरीब लड़कियों के लिए होता है। कई परिवार जो अपनी बेटियों की शादी नहीं करवा पाते, वे इस मंडी में अपनी बेटियों को लेकर आते हैं। लड़के के परिवार वाले या लड़का खुद इस मंडी में जाकर लड़की के परिवार के अनुसार पैसे देकर उसे खरीद लेते हैं। यह प्रथा बुल्गारिया में कई वर्षों से चली आ रही है।
लड़कियों की कीमतें
इस बाजार में बिकने वाली लड़कियों की कीमतें भिन्न होती हैं। सबसे अधिक कीमत उन लड़कियों की होती है, जिन्होंने बाजार में आने से पहले किसी भी पुरुष के साथ संबंध नहीं बनाए। इस बाजार में दुल्हन खरीदने और बेचने के लिए कई नियम हैं। केवल कलाइदझी समुदाय के लोग अपनी बेटियों को बेच सकते हैं और खरीदने वाले भी इसी समुदाय से होने चाहिए। इसके अलावा, लड़की के परिवार का गरीब होना भी आवश्यक है। आर्थिक रूप से मजबूत लोग इस बाजार में अपनी बेटियों को नहीं बेच सकते।
You may also like
स्वर्ग से भी ऊपर स्थान पाते हैं, ये दो प्रकार के पुरुष, जानें ऐसे 10 विचार
Manipur : चंदेल में असम राइफल्स और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, 10 आतंकी मारे गए, ऑपरेशन अभी भी जारी
राजस्थान: शराब, सिगरेट और चखना, सरकारी अस्पताल की लैब का नजारा देख उड़ जाएंगे आपके होश
The Days of Our Lives: रोमांचक एपिसोड में नए मोड़
टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहली बार मैदान पर दिखे रोहित शर्मा, MI ने शेयर किया खास पोस्ट