संत अनिरुद्धाचार्य ने कुछ समाचार चैनलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे और संत प्रेमानंद महाराज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि उन्होंने गुटखा, शराब और जुए जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है।
अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि उन्होंने अपनी कथाओं के माध्यम से कई लोगों को शराब छोड़ने के लिए प्रेरित किया है, जबकि प्रेमानंद महाराज ने सत्संग के जरिए लोगों को गुटखा और अन्य बुरी आदतों से दूर रहने का प्रयास किया। जब संत समाज ने इन बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई, तब कुछ समाचार चैनलों को यह बात असहज लगी।
उनका कहना है कि कई चैनलों पर गुटखा और ऑनलाइन जुए के ऐप्स का खुला प्रचार किया जाता है। जब संतों ने इसे रोकने और जागरूकता फैलाने का प्रयास किया, तो युवाओं में भी इस दिशा में जागरूकता आई और वे इन बुरी आदतों को छोड़ने लगे। इससे प्रभावित होकर, कुछ मीडिया हाउस ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए अभियान चलाया।
अनिरुद्धाचार्य ने आरोप लगाया कि यह मीडिया वर्ग गुटखा और जुए के प्रचार से होने वाली कमाई को बचाने के लिए संतों को निशाना बना रहा है। आज जो सच्चाई की आवाज उठाता है, उसे दबाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश में गुटखा, जुआ और गौहत्या जैसी बुराइयों का विरोध नहीं होता, तो संतों के खिलाफ इतनी सक्रियता क्यों दिखाई जाती है? हम सनातन धर्म और सत्य की बात करते हैं, इसलिए हमें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस षड्यंत्र को समझें और जागरूक बनें, वरना वे धृतराष्ट्र की तरह आंखें बंद करके सच्चाई से वंचित रह जाएंगे।
You may also like
यूपी : सरकारी स्कूल की जमीन पर प्रधान ने बनाया था घर, बुलडोजर से ध्वस्त
राष्ट्रीय पर्व पर प्रधानमंत्री को एकता और समरसता का संदेश देना चाहिए : आनंद दुबे
लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देना प्रदेश प्रशासन की प्राथमिकता : कविंदर गुप्ता
शक्ति सिंह यादव का तंज, वोट लूटने वाली गैंग बन गई भाजपा
पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम, एक्टर दिव्येंदु शर्मा से लेकर नेताओं तक ने दी लोगों को शुभकामनाएं