हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। जैसे रविवार का दिन सूर्यदेव का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा पाठ और कुछ खास उपाय करने से हर मानोकामना पूर्ण होती है। जीवन के सभी दुख खत्म होते हैं। ऐसे में आज हम आपको रविवार के कुछ खास टोटके बताने जा रहे हैं। इन्हें करने के बाद आपकी लाइफ में सुख, पैसा और अच्छी सेहत समेत कई चीजें होंगी।
हर समस्या का समाधान है रविवार के ये टोटके1. रविवार के दिन सुबह जल्द उठकर स्नान कर लें। इस दिन साफ सुथरे कपड़े पहनें। अब एक तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस दौरान ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद सूर्यदेव को अपनी मनोकामना बताएं। आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी।
2. रविवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इस दौरान आप जल में सफेद रंग के फूल की कुछ पत्तियां मिला दें। अब इस जल को शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ में भोलेनाथ और सूर्यदेव दोनों का स्मरण करें। उन्हें अपने जीवन की परेशानी बताएं। जल्द आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे।
3. यदि आप राहु, केतु और शनि की बुरी दृष्टि से प्रभावित हैं तो रविवार के दिन यह खास उपाय करें। एक तांबे के लोटे में जल के साथ काला तिल मिला दें। अब इस जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें। ऐसा 7 रविवार तक लगातार करें। इससे आपके ऊपर चल रही राहु, केतु और शनि की बुरी दशा समाप्त हो जाएगी।
4. यदि आपको अपने बीजनेस में घाटा हो रहा है या आप अपना मुनाफा डबल करना चाहते हैं तो यह उपाय करें। रविवार के दिन एक सफेद कपड़े में काल तिल, गुड़ और चावल लें। अब इन सभी चीजों को किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करते समय अपने बीजनेस से जुड़ी मनोकामना या परेशानी सूर्यदेव को बताएं। आपका काम अच्छे से हो जाएगा।
5. हिंदू धर्म में दान और कर्म को भी काफी महत्व दिया जाता है। रविवार का दिन दान करने की दृष्टि से बड़ा शुभ माना जाता है। इस दिन सफेद रंग की चीजों जैसे दूध, चावल, कपड़े इत्यादि को दान करने से सूर्यदेव पसंद होते हैं। इससे आपके काम में आ रही सभी बाधाएं भी दूर होती है।
6. जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा वह तांबे के लोटे में गुलाब की पत्तियां और शुद्ध जल डाल दें। इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला दें। अब इस मिश्रण को सूर्यदेव को अर्पित करें। ऐसा 7 रविवार लगातार करें। आपको आपकी पसंद का जीवनसाथी मिल जाएगा।
You may also like
पाकिस्तानी मौलाना का विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड के रिजल्ट पर ताजा अपडेट, जानें आज कितने बजे होगा जारी
Tata Elxsi Stock Surges 4.9% After Securing €50 Million Engineering Deal with European Automotive Giant
viral video: महिला के शव के साथ वार्ड बॉय ने की ये शर्मनाक हरकत, उपर से बेडशीट हटा करने लगा उसके साथ.....अब वीडियो हो रहा....
मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भीषण हादसा, तीन की मौत, कई घायल