देश में इस समय शादी बारात का सीजन चल रहा है। लोग अपने-अपने हमसफर के साथ सात फेरे ले रहे हैं। हमेशा साथ निभाने की कसमें भी खा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शादी के इस सीजन में कई बार ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं जो पूरे इलाके में सुर्खियों की वजह बन जाती हैं। झारखंड में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
यहां भी एक शादी का आयोजन किया गया था। दूल्हा बारात लेकर समय पर पहुंच गया था। बाराती खुशी से नाच रहे थे। जलपान के बाद मंडप में शादी भी शुरू हो गई थी। जैसे ही दूल्हा दुल्हन के सिंदूर लगाने जा रहा था। अचानक उसके मोबाइल पर ऐसा मैसेज आया जिसको देखते ही वो मंडप छोड़कर भाग निकला।
गिरीडीह से सामने आया मामलाशादी-ब्याह बिना किसी परेशानी के निपट जाए, हर कोई यही चाहता है। फिर भी कई बार ऐसा हो जाता है कि विवाह होते-होते रह जाता है। कुछ ऐसा ही झारखंड राज्य के गिरीडीह में हुआ। यहां के बेंगाबाद इलाके की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। यहां एक दूल्हा अपनी शादी ही छोड़कर फरार हो गया।
इलाके के एक होटल में मंगलवार को विवाह समारोह आयोजित किया गया था। दूल्हा बारात के साथ तय समय पर होटल में पहुंच भी गया था। द्वाराचार के बाद दूल्हे को स्टेज पर बैठाया गया। वहां डीजे पर बाराती नाच रहे थे। हर ओर खुशी का माहौल था। खाना-पीना चल रहा था। इसके बाद दुल्हन आई तो स्टेज पर जयमाल संपन्न हुई।
मंडप में आया ऐसा मैसेज, देखकर चौंका दूल्हाहालांकि कुछ ही देर में क्या होने वाला है, इसकी किसी को खबर नहीं थी। जयमाल के बाद स्टेज पर ही दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए थे। रिश्तेदार और मेहमान आ रहे थे, दोनों को आशीर्वाद दे रहे थे। गिफ्ट लेन-देन का सिलसिला चल रहा था। इसके बाद विवाह का मुहूर्त आने लगा तो दोनों को मंडप में बुलाया गया।
विवाह का मुहूर्त आय़ा तो वर-वधु मंडप में शादी की रस्में करने पहुंचे। इसके बाद परंपरा के अनुसार पंडित ने विवाह शुरू करवा दिया। धीरे-धीरे रस्म पूरी हो रही थी। सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं। बस एक रस्म सिंदूरदान की बची हुई थी। इसी बीच वहां बैठे दूल्हे के मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज देखते ही वो सकते में आ गया।
मच गया हंगामा, मामला पुलिस के पासउस मैसेज में लिखा हुआ था कि जिस लड़की से तुम शादी करने जा रहे हो, वो पहले किसी और की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। उसमें लिखा हुआ था कि उसके प्रेमी की हत्या भी हो चुकी है। इस मैसेज को जैसे ही दूल्हे ने देखा, वो परेशान हो गया। इसके बाद उसने मोबाइल बंद किया और बहाने से मंडप से उठा और धीरे से फरार हो गया।
दूल्हे को वहां न पाकर मंडप में हंगामा मच गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस वहां पहुंची तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। वहीं पता लगा है कि दुल्हन के प्रेमी की कुछ दिन पहले ही सरिया रेल ट्रेक पर लाश मिली थी।
You may also like
राजिनीकांत की फिल्म 'कुली' ने खोले नए रिकॉर्ड, पहले वीकेंड में 183 करोड़ की कमाई
Aaj ka Rashifal 14 August 2025 : राशिफल नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ में होगा क्या खास, पढ़ें पूरी डिटेल
'तेहरान' फिल्म समीक्षा: धमाकेदार रोमांच, वैश्विक दांव और जॉन अब्राहम जैसा पहले कभी नहीं नजर आए
Aaj ka Love Rashifal 14 August 2025 : आज का लव राशिफल जानें आपकी राशि के लिए प्यार और रिश्तों का क्या है खास संदेश
Aaj ka Ank Rashifal 14 August 2025 : आज का अंक राशिफल किसका भाग्य चमकेगा और किसे चाहिए सतर्क रहना