कहते हैं शायद ब्याह बच्चों का खेल नहीं है। एक लड़की से शादी कर उसे बीवी बनाकर रखना बहुत जिम्मेदारी वाला काम है। लोग समय के साथ अपनी बीवी और उनके नखरों से परेशान हो जाते हैं। हालांकि जब तक शादी न करो तब तक दिल को चेन भी नहीं आता है। इसलिए तो कहते हैं कि ‘शादी का लड्डू जो खाए वह भी पछताए और जो न खाए वह भी पछताए।’ लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़के से मिलाने जा रहे हैं जिसने एकसाथ दो दो लड्डू खा लिए।
दरअसल आदिलाबाद जिला के उत्नूर मंडल के घनपुर गांव में रहने वाले अर्जुन नाम के लड़के को दो लड़कियों से प्यार था। वह इन दोनों को करीब चार साल से डेट भी कर रहा था। दिलचस्प बात ये थी कि इन दोनों लड़कियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अर्जुन का किसी और से भी अफेयर चल रहा है। हालांकि जब घर में अर्जुन की शादी की बात निकली तो उसे ब्याह रचाने दोनों लड़कियां आमने सामने आ गई। फिर वह हुआ जिसका सपना दुनिया का हर लड़का देखता है। दोनों ही लड़कियों ने अर्जुन से शादी करने के लिए हाँ बोल दी। अर्जुन ने भी दोनों से एक साथ एक ही मंडप में शादी रचा ली।
यह शादी दोनों लड़की और उनके परिवारवालों की मर्जी से हुई। किसी को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। दोनों लड़कियां एक ही पति शेयर करने को राजी थी। एक और हैरत वाली बात ये है कि अर्जुन ने जिन लड़कियों से शादी रचाई वह उसकी रिश्तेदार ही हैं। उसकी पहली पत्नी उषा उसके पापा की बहन (बुआ) की लड़की है। वहीं दूसरी बीवी रेखा अर्जुन की दूसरी आंटी की लड़की है। वह दोनों के साथ पिछले लंबे समय से अफेयर चला रहा था। दोनों को ही इसकी भनक नहीं थी। हालांकि जब घर में अर्जुन की शादी की बात निकली तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह एकसाथ दो लड़कियों को डेट कर रहा है।
अर्जुन और दोनों लड़कियों आदिवासी समुदाय से आती है। यहां एक समय पर दो महिलाओं से शादी करना कोई असामान्य घटना नहीं है। इसके पहले भी ऐसा हो चुका है। लेकिन अर्जुन अपने गाँव में एकसाथ दो लड़कियों से शादी करने वाला पहला लड़का है। समुदाय के एक सरदार का कहना है कि आदिवासी प्रथा में ऐसी शादियों की अनुमति होती है। और इस शादी से दोनों लड़कियों के परिवार में भी किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। इसलिए हमने भी इस शादी को होने दिया।

अर्जुन अभी कमाता भी नहीं है, लेकिन दो लड़कियों को अपनी बीवी बनाकर बैठा है। उसका BEd हो चुका है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । फिलहाल वह नौकरी की तलाश कर रहा है। इसके साथ ही वह कंपटेटिव एग्जाम (प्रतियोगी परीक्षाओं) की तैयारी भी कर रहा है। उधर सोशल मीडिया पर जब ये खबर वायरल हुई तो लोग मजे लेने लगे। किसी ने कहा कि ‘यहां हमसे एक बीवी नहीं संभल रही और तुम दो दो लेके बैठे हो।’ वहीं एक कमेंट आया कि ‘भाई तू महान है। सरकारी नौकरी तो छोड़, तेरे पास एक प्राइवेट जॉब भी नहीं है, लेकिन फिर भी दो लड़कियां मिल गई।’
You may also like
दूसरे चार्जर से स्मार्टफोन चार्ज करना क्यों है खतरनाक? जानें वो वजहें जो आपको हैरान कर देंगी ˠ
AI प्रेमिका आर्या: अकेलेपन का समाधान या तकनीकी खतरा?
पाकिस्तान से अचानक कन्नी क्यों काट रहा चीन? शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर बताई इनसाइड स्टोरी
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के बाद PSL 2025 पर लटकी तलवार, बदलेगा टूर्नामेंट का शेड्यूल
Android फोन में क्यों दिया जाता है ये छोटा छेद, ज्यादातर लोगों को नहीं होता पता, आपने दिया ध्यान ˠ