New Delhi, 8 नवंबर . India की प्रथम नागरिक और President द्रौपदी मुर्मू आज अफ्रीका दौरे पर रहेंगी. President मुर्मू Saturday को अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगी. President के इस दौरे को कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है.
India की President की यह यात्रा 8 से 13 नवंबर तक चलेगी. India के विदेश मंत्रालय के अनुसार यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की दोनों देशों की पहली यात्रा होगी. यही वजह है कि इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है.
अपनी इस यात्रा के दौरान President अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी. इसके अलावा, वह दोनों देशों की संसदों को भी संबोधित करेंगी और प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी. इसके साथ ही वह लुआंडा और गबोरोन में प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगी.
विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने कहा, “President 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगी. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की अंगोला और बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा होगी.”
विदेश मंत्रालय की तरफ से आगे कहा गया, अफ्रीका के साथ India का जुड़ाव बढ़ रहा है. दोनों देशों के बीच Political, व्यापार, आर्थिक और विकास साझेदारी समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों में संबंध गहरे हो रहे हैं.
सचिव दलेला ने कहा कि India की अफ्रीका नीति 2018 में Prime Minister Narendra Modi द्वारा निर्धारित 10 सिद्धांतों द्वारा निर्देशित है. भारत-अफ्रीका फोरम समिट सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा के रूप में कार्य करता है.
उन्होंने कहा, “हाल के वर्षों में अफ्रीका में 17 नए मिशनों के खुलने के साथ India की राजनयिक उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.”
अंगोला के President जोआओ लौरेंको मई में India आए थे. उन्होंने President मुर्मू को अंगोला की 50वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. अंगोलाई President के निमंत्रण पर President मुर्मू 8 से 11 नवंबर तक वहां की यात्रा करेंगी.
इसके अलावा, India और अंगोला इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. अंगोला के President वर्तमान में अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष हैं. इसलिए इन सभी कारणों से President की यात्रा महत्वपूर्ण है.
अंगोला के बाद 11 से 13 नवंबर तक President मुर्मू President ड्यूमा गिदोन बोको के निमंत्रण पर बोत्सवाना की यात्रा करेंगी. यह राजकीय यात्रा बोत्सवाना के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों को मजबूत करने की India की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
President द्रौपदी मुर्मू बोत्सवाना में राष्ट्रीय सभा को संबोधित करेंगी, गणमान्य व्यक्तियों से मिलेंगी और प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा और कृषि में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी. विदेश मंत्रालय ने प्रोजेक्ट चीता के तहत India के सहयोग के बारे में कहा कि बोत्सवाना से चीतों के ट्रांसलोकेशन पर चर्चा अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है.
–
केके/वीसी
You may also like

दुनिया का 5वां सबसे बड़ा 'रेयर अर्थ भंडार' भारत के पास, लेकिन चीन से कैसे पिछड़ गया?

चुनाव बिहार में लेकिन 'पप्पू' पचमढ़ी में...CM मोहन यादव ने कहा-कांग्रेस की हालत बिन दूल्हे की बारात की तरह

संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक, विपक्ष ने कम बैठकों के लिए सरकार को घेरा, चर्चा से भागने का आरोप लगाया

नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव 2025 में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 'विकसित भारत सिटी प्रदर्शनी' का किया उद्घाटन

नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की लाइटों में खराबी, विमानों की आवाजाही रोकी गई, मरम्मत में जुटे कर्मचारी




