लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों से रूस पर हमला किया, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। पुतिन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लूकोइल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पुतिन ने इसे दुश्मनी भरा कदम बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं।

हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि रूस हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि टकराव या विवाद के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा संवाद का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम 22 अक्टूबर को ट्रम्प और पुतिन के बीच प्रस्तावित बैठक रद्द होने के बाद उठाया गया। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की तेल कंपनियों के जरिए मिल रही युद्ध फंडिंग पर रोक लगाना है।
You may also like

Meerut Central Market एक्शन के बाद मेरठ मंडल के कमिश्नर का तबादला, नंदकिशोर कलाल बने GDA वीसी

'झूठा है वो', नीतीश के विकास के साथ चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर चलाया 'चुनावी ब्रह्मास्त्र'

हैंडसम था भांजा, ब्यूटीफुल थीˈ मामी, चुपके से आ गए नजदीक, झटपट पहुंचे होटल फिर…!.

आज से भारत करेगा वर्ल्ड कप की तैयारी, ऑस्ट्रेलिया में पहले T20 से जुड़ी जानें हर छोटी-बड़ी जानकारी

बीमारी छूटेगी, पैसा बरसेगा; चमत्कारˈ का लालच दिखाकर उत्तराखंड में धर्मांतरण का नया खेल..!




