Next Story
Newszop

कालकाजी मंदिर हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सीएम आतिशी ने लिखा CM को पत्र

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखते हुए कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ते अपराधों के बावजूद सरकार निष्क्रिय बनी हुई है।

image

आतिशी ने अपने पत्र में कहा कि यदि मुख्यमंत्री जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी की “चार इंजन वाली सरकार” पर भी निशाना साधा और कहा कि केंद्र, एलजी, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार सभी मिलकर भी राजधानी को सुरक्षित नहीं बना पा रहे। पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Loving Newspoint? Download the app now