Capricorn Horoscope Today, 30 april 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा है, खासकर साझेदारी में काम करने वालों के लिए। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आज पीली कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ रहेगा। आज मकर राशि का करियर राशिफल : आज कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। किसी की मदद कर सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को आज अतिरिक्त लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का दबाव अधिक रह सकता है। लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा। चुगलखोर सहकर्मियों से दूरी बनाकर रखें। आज मकर राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : आज परिवार में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य से काम लें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता का समाधान निकल सकता है। संपत्ति आदि के मामलों में अकेले ही बड़ा निर्णय लेने से बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद लें। 30 अप्रैल की लकी राशियां आज मकर राशि की सेहत : मकर राशि के जातकों को आज पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें और तरल पदार्थ लेते रहें। आज मकर राशि के उपाय : मकर राशि के जातक आज पीली कौड़ियां मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। अगले दिन इन्हें साफ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें।
You may also like
पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करो या मरो का मैच, IPL 2025 का सफर हो सकता है खत्म
कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 की मौत, जान बचाने छत-खिड़की से कूद गए लोग..
Jaipur Gold Silver Price: अक्षय तृतीया के दिन चमका सोना चांदी में भी आई तेजी, जानिए क्या है आज के ताजा भाव
प्लास्टिक पानी की बोतलें: स्वास्थ्य पर प्रभाव और सुरक्षित विकल्प
रॉबर्ट कियोसाकी की धन सृजन की रणनीतियाँ