गाड़ियों में आजकल एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए जा रहे हैं, ताकि ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा जा सके। कारों में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एबीएस, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स तो आम हो गए हैं। अब सबसे ज्यादा डिमांड है ADAS यानी कि एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की। सेफ्टी के लिहाज से यह काफी अहम माना जाता है और इसीलिए लोग एडएएस फीचर से लैस कार खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस फस्टिवल सीजन ADAS फीचर वाली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज हम आपको ADAS फीचर के साथ आने वाली टॉप पांच कारों के बारे में बताएंगे।
1. Maruti Suzuki Victorisलिस्ट में सबसे पहला नाम है विक्टोरिस का, जिसे मारुति सुजुकी ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह मारुति सुजुकी की पहली कार है, जिसमें ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है। यह लेवल 2 ADAS से लैस है। हालांकि, यह फीचर सिर्फ विक्टोरिस के 1.5-लीटर K15C माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के टॉप-मॉडल ZXi+ AT ट्रिम में ही मिलता है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में ADAS नहीं है। ADAS के साथ आने वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹17.19 लाख रुपये है।
2. Hyundai Creta हुंडई क्रेटा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV है और इसमें भी लेवल 2 ADAS दिया गया है। हालांकि, ADAS फीचर सिर्फ SX Tech और SX(O) वेरिएंट में ही मिलता है। SX Tech 1.5-लीटर NA पेट्रोल (MT/IVT) और 1.5-लीटर डीजल (सिर्फ MT) में उपलब्ध है। ADAS फीचर से लैस क्रेटा मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹15.69 लाख है।
3. Mahindra XUV700महिंद्रा उन पहली कंपनियों में से थी जिसने 2021 में XUV700 के साथ ADAS लॉन्च किया था। इसमें भी लेवल 2 ADAS मिलता है। यह फीचर सिर्फ टॉप-मॉडल AX7 और AX7 L वैरिएंट में ही उपलब्ध है। इसे 2.2-लीटर mHawk डीजल और 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन, दोनों मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है। ADAS फीचर के साथ XUV700 की शुरुआती कीमत ₹18.37 लाख एक्स-शोरूम है।
4. Tata Harrierटाटा मोटर्स ने हाल ही में Harrier के वेरिएंट्स में बदलाव किया है और अब इसमें ADAS फीचर मिलता है। एडीएएस फीचर हैरियर के Adventure X+ और Fearless X+ ट्रिम्स में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन है, जो 170 hp की पावर देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ADAS फीचर से लैस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.30 लाख है।
5. Mahindra XUV3XOयह कॉम्पैक्ट सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स वाली SUVs में से एक है, जिसमें लेवल 2 ADAS दिया गया है। ADAS फीचर AX5 L और टॉप-मॉडल AX7 L वैरिएंट में मिलता है। AX5 L वेरिएंट 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (MT और AT) में उपलब्ध है। AX7 L वेरिएंट में 1.5-लीटर डीजल मैनुअल इंजन का विकल्प भी मिलता है। ADAS फीचर के लैसे इस कार के वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.50 लाख है।

You may also like
महिला वनडे वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया
उज्जैनः अचानक तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत
सिवनीः कलेक्टर ने चिकित्सकों को प्रतिबंधित दवाइयां प्रिस्क्राइब न करने तथा गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश
कफ सिरप गड़बड़ी: अशोक गहलोत ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया, जांच की मांग की
अबरार अहमद ने शिखर धवन को लेकर की विवादित टिप्पणी