अगली ख़बर
Newszop

50 या 60 नहीं...सिर्फ 2 जिलों का है यह राज्य, खूबसूरत नजारों के लिए दौड़े चले आते हैं लोग

Send Push
GK Quiz About Goa : भारत का हर राज्य अपनी कुछ न कुछ खास चीजों के लिए जाना जाता है। हालांकि शायद ही आप जानते हों कि भारत का एक राज्य ऐसा जहां सिर्फ 2 जिलें हैं। सिर्फ इतना ही…यह अपनी खूबसूरती के अलावा पार्टियां और एडवेंचर के लिए जाना जाता है। इस राज्य का नाम गोवा है और इसके बारे में आपकी चर्चा सिर्फ दोस्तों या परिवार के लोगों से ही नहीं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के इंटरव्यू में भी की जा सकती है। इसलिए आज के इस लेख में आपको गोवा के बारे में जीके क्विज बता रहे हैं जिससे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगी।

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। Government of Goa के अनुसार, 19 दिसंबर 1961 को गोवा भारत में शामिल हो गया था। गोवा और 2 अन्य पूर्व पुर्तगाली परिक्षेत्र गोवा, दमन और दीव नामक केंद्र शासित प्रदेश बन गए और 1965 में गोवा को जिले के रूप में संगठित किया गया।

गोवा में कितने जिले हैं ?भारत के अन्य राज्यों की तुलना में गोवा में बहुत कम जिले हैं। यह राज्य सिर्फ 2 जिलों में बंटा हुआ है इस में उत्तर गोवा (North Goa ) और दक्षिण गोवा (South Goa) शामिल हैं। उत्तर गोवा को खूबसूरती, बेहतरीन रौनक और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है तो वहीं दक्षिण गोवा नेचुरल ब्यूटी से सबको अपनी ओर खींचता है।


गोवा के दो जिलों के नाम क्या हैं?
  • उत्तर गोवा (North Goa)
  • दक्षिण गोवा (South Goa).
गोवा में केवल दो जिले क्यों हैं?गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है। इसका क्षेत्रफल और जनसंख्या सीमित है और शायद इसलिए यहां केवल दो जिलों को ही अधिक समझा गया। ये जिले 12 तालुकों में बंटे हुए हैं। भले ही गोवा में जिलों की संख्या सबसे कम है लेकिन इसकी सुंदरता, संस्कृति और महत्व बेमिसाल है।

image गोवा की राजधानी कहां है?गोवा की राजधानी का नाम पणजी है और इसे पणजिम भी कहा जाता है। यह मांडवी नदी के किनारे बसा है। ऐसा कहा जाता है कि यहां की गलियों में रंगीन पुर्तगाली विला और 1619 में बना चर्च दिखता है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें