रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। साफ मौसम और चटख धूप की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
देहरादून और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को मौसम शुष्क रहा और सुबह से ही चटक धूप खिली रही। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की हवा भी चलती रही। जिससे सर्दी का एहसास भी हुआ।
कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में आज हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। दिन के समय पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है जबकि रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया जा रहा है।
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाएंगे। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकिअन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

You may also like

12 पारी, 113 रन, 11 का औसत… घटिया फॉर्म के बावजूद गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव पर दिया ये बयान, दिल गदगद हो जाएगा!

नूरखान एयरबेस अमेरिका के पास? तालिबान के साथ तुर्की वार्ता में पाकिस्तान ने इशारों में कबूला, एक विदेशी देश को है हमले का अधिकार

बेंगलुरु: ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, ब्राजीलियाई मॉडल से छेड़छाड़ का आरोप

सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर कोच गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे उसके फॉर्म से बिल्कुल भी चिंता नहीं है'

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने छट पूजा के समापन पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य