वाराणसी: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान की बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना पर वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवाई गई। विमान में सवार सभी 166 यात्री सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क कर बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई। फ्यूल लीक होने से इंजन रेड सिग्नल दे रहा है। इसके बाद लैंडिंग हुई।
इंडिगो एयरलाइंस का यह विमान कोलकाता से श्रीनगर जा रहा था। बुध्वार को इसके फ्यूल में लीकेज की जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गई। पायलट ने इसकी जानकारी फौरन नजदीकी वाराणसी एयरपोर्ट को दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। वाराणसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
जब प्लेन में बैठे यात्रियों को भी फ्यूल लीकेज की जानकारी हुई तो वे भी घबरा गए। हाल ही में हुए विमान हादसों के बाद ऐसे मामलों में अब अधिक सतर्कता बरती जाने लगी है। बहरहाल, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को प्लेन से बाहर निकाल गया। विमान की मरम्मत कराई गई। विमान में सवार सभी 166 यात्री सुरक्षित थे, इसलिए सभी ने राहत की सांस ली।
वहीं, एअर इंडिया का नेवार्क जाने वाला एक विमान मंगलवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौट आया। मंगलवार देर रात एक बजकर 50 मिनट पर नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाला बोइंग 777 विमान तीन घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खरीबी के कारण मुंबई लौट आया।

You may also like

Investment Tips: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कैसे पांच साल में ₹31 करोड़ का फंड बनाया, सीए से समझिए निवेश की रणनीति

दिल्ली में फिदायीन हमले की साजिश नाकाम, पुलिस ने किया ISIS के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

राजस्थान के 'थप्पड़बाज' SDM छोटू लाल शर्मा हुए सस्पेंड, पहली पत्नी को लेकर हुआ ये खुलासा

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने अचानक से किया अपने स्क्वाड में बदलाव, धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी, भारत के लिए खतरे की घंटी

मुकेश अंबानी ने लॉन्च किए सस्ते Jio प्लान्स! रोज़ 2GB डेटा, फ्री 50GB JioAICloud, कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे!