Next Story
Newszop

अक्षरा सिंह और उनके पिता बिपिन सिंह को बेगुसराय कोर्ट ने भेजा समन, एक्ट्रेस पर पैसे लेने और शो न करने का आरोप

Send Push
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्हें और उनके पिता बिपिन सिंह को बेगुसराय कोर्ट ने समन भेजा है। उन पर एक शो के ऑर्गनाइजर्स ने धोखधड़ी का केस दर्ज कराया था। बीच में स्टेज शो छोड़कर जाने के कारण अब दोनों को ही कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। मामला ताजा नहीं है। बल्कि साल 2023 का है, जो कि दुर्गा पूजा से जुड़ा हुआ है।दरअसल, अक्टूबर, 2023 में दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के लिए एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया था, जो कि समस्तीपुर जिले के पास के एक गांव में हुआ था। अब वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बीच में ही स्टेज छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत हुई। केस दर्ज हुआ और अब फर्स्ट क्लास के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश ने शनिवार 19 अप्रैल को इसी मामले में समन जारी किया है। अक्षरा सिंह ने फेंका था माइकबेगुसराय के शिवेश मिश्रा ने पुलिस थाने में अक्षरा सिंह और उनके पिता बिपिन सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। बताया था कि उन्होंने एक्ट्रेस को कार्यक्रम करने के लिए 5 लाख 51 हजार रुपये दिए थे। और जब वह इवेंट के लिए सिंघिया आई और रात के 12 बजे स्टेज पर पहुंचीं तो उन पर लोगों ने रुपये फेंकने शुरू कर दिए थे। इससे वह नाराज हो गई थीं और गुस्से में माइक फेंककर स्टेज से उतर गईं और इवेंट करने से मना कर दिया था। अक्षरा सिंह के पिता के खाते में 5 लाख रुपये भेजे गए थेशिकायत में बताया गया था कि अक्षरा सिंह को 3 घंटे के लिए इन्वाइट किया गया था लेकिन वह आधे घंटे में ही वहां से रवाना हो गई थीं। इससे ऑर्गनाइजर्स को भारी नुकसान हुआ था। क्योंकि एडवांस एक्ट्रेस के पिता के अकाउंट में भेजे जा चुके थे और वह करीब 5 लाख रुपये थे। साथ ही आयोजकों का कहना था कि दर्शकों ने पैसे फेंके, उसमें उनकी क्या गलती थी। एक्ट्रेस ने उनकी एक नहीं सुनी थी और वह फौरन चली गई थीं।
Loving Newspoint? Download the app now