मुंगेर: बिहार में मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी नेता सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद के अरुण साह के बीच है। जन सुराज पार्टी ने यहां से डॉ संतोष सिंह को मैदान में उतारा है। आज बिहार चुनाव 2025 के पहले फेज में 3,06,333 वोटर तारापुर के अगले विधायक का फैसला करेंगे। बिहार के मुंगेर जिले का एक प्रमुख अनुमंडल स्तरीय कस्बा तारापुर इतिहास, संस्कृति, आस्था और राजनीति के कई रंगों को समेटे हुए है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र में असरगंज, टेटिहा बम्बर, संग्रामपुर और खड़गपुर ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 1951 में स्थापित इस क्षेत्र ने 19 बार विधायक चुने हैं, जिनमें दो उपचुनाव शामिल हैं।
वोटिंग के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
तारापुर विधानसभा में इतनी पंचायतें
इस क्षेत्र की राजनीतिक विशेषता यहां की ओबीसी आबादी, खासकर कुशवाहा समुदाय का प्रभाव है। यहां से चुने गए अधिकांश विधायक इसी जाति से रहे हैं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों। कांग्रेस ने पांच, जदयू ने छह (दो बार समता पार्टी के रूप में) और आरजेडी ने तीन बार जीत हासिल की। अन्य दलों जैसे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, शोषित दल, जनता पार्टी, सीपीआई और एक निर्दलीय ने भी एक-एक बार जीत दर्ज की। 2021 के उपचुनाव समेत दो इलेक्शन में जदयू और राजद के बीच जीत का अंतर करीब 2 से 4 प्रतिशत रहा है। इस सीट पर 2010 के बाद से जदयू का कब्जा रहा है। इस दफे क्या होगा, इसका फैसला जनता ने ईवीएम में देकर बंद कर दिया है। अब देखना यही है कि तारापुर से सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं, वैसे भी अब ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं, 14 नवंबर को वोटों की गिनती के साथ ही ये भी साफ हो जाएगा।

You may also like

ऐसी लापरवाही! दिल्ली में पीक पल्यूशन के समय द्वारका में लगे मिस्ट स्प्रे बंद

टी20 फॉर्मेट में इकलौती टीम, जिसके नाम ब्रिस्बेन में 200 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

50 हजार का इनामी वाकिफ एनकाउंटर में ढेर, यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ में मार गिराया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

14 सालˈ की कच्ची उम्र में 55 साल की नौकरानी संग बनाया था संबंध उसके बाद भी नहीं हुआ कंट्रोल तो﹒