नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रपति ने ये उड़ान हरियाणा में स्थित अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से भरी। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर हैं। इस नाते वह तीनों सेनाओं की कमांडर भी हैं।
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 एमकेआई लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। यह उड़ान उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से भरी थी। उस उड़ान के बाद राष्ट्रपति ने अपना अनुभव भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि वायुसेना के पायलटों की दक्षता और अनुशासन की जितनी सराहना की जाए उतना ही कम है।
देखें ऐतिहासिक उड़ान का VIDEO
राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनरराफेल में उड़ान भरने से पहले अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने स्वागत किया। एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट में राष्ट्रपति की उड़ान का यह अनुभव एयरफोर्स की आधुनिकता, क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के रक्षा प्रयासों का प्रतीक माना जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि अंबाला वायुसेना स्टेशन, राफेल स्क्वाड्रन की तैनाती का प्रमुख केंद्र है और इसे भारत की हवाई सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है।

#WATCH | Haryana: President Droupadi Murmu takes off in a Rafale aircraft from the Ambala Air Force Station pic.twitter.com/XP0gy8cYRH
— ANI (@ANI) October 29, 2025
राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनरराफेल में उड़ान भरने से पहले अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने स्वागत किया। एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट में राष्ट्रपति की उड़ान का यह अनुभव एयरफोर्स की आधुनिकता, क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के रक्षा प्रयासों का प्रतीक माना जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि अंबाला वायुसेना स्टेशन, राफेल स्क्वाड्रन की तैनाती का प्रमुख केंद्र है और इसे भारत की हवाई सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है।
You may also like

AIBE 20 Registration 2025: छूट न जाए वकील बनने का मौका, ऑल इंडिया बार एग्जाम की आवेदन तिथि बढ़ी, ऐसे करें Apply

हनुमानˈ जी के अलावा ये 7 लोग भी हैं अमर आज भी धरती पर है इनका अस्तित्व एक तो है दैत्यों का राजा﹒

राष्ट्रपति संग दिखीं राफेल पायलट शिवांगी, तो पाकिस्तान ने फैलाया झूठ, कहा- इन्हें तो हमने पकड़ा था

80वां यूएन डे: जिंदल वर्सिटी में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया गया

टांगे तोड़ दूंगा... बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकीम की BJP और चुनाव आयोग को धमकी, SIR पर भड़के