खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के जैतापुर पुलिस स्टेशन में गजब की घटना हुई। पंजाब के रहने वाले दो हथियार तस्कर पुलिस स्टेशन से भाग गए। इस लापरवाही के चलते दो पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों आरोपियों के पास पासपोर्ट है, इसलिए उन्हें पकड़ने के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। दोनों तस्कर पुलिस रिमांड पर थे।
निमाड़ क्षेत्र के डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने दो पुलिसवालों, अभय और मस्तराम को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। ये कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि दोनों हथियार तस्कर जैतापुर पुलिस स्टेशन से भाग गए थे।
एक नींद तो दूसरा कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर नहीं था
डीआईजी बहुगुणा ने बताया कि जब तस्कर पुलिस कस्टडी में थे, तब अभय और मस्तराम की ड्यूटी थी। उनमें से एक सो गया था, जबकि दूसरा ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। इसी वजह से तस्कर भागने में सफल रहे।
दोनों के पास पासपोर्ट
फरार हुए आरोपियों के नाम वीरपाल सिंह (19 वर्ष) और जगदीश सिंह (28 वर्ष) हैं। दोनों पंजाब के जालंधर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास पासपोर्ट है। उन्हें 30 मई को दो हथियारों के साथ पकड़ा गया था। फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। लेकिन 31 मई की सुबह, वे पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
पतली कलाई का किया इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि वीरपाल सिंह की कलाई पतली थी, इसलिए उसने हथकड़ी से अपना हाथ निकाल लिया। इसके बाद उसने दराज में रखी चाबी से हथकड़ी खोल ली। वहीं, जगदीश सिंह हथकड़ी समेत फरार हो गया।
टीमें सर्च में जुटी
डीआईजी बहुगुणा ने बताया कि दोनों को पकड़ने के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है। अलग-अलग टीमें उन्हें ढूंढने में लगी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों के पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि वीरपाल सिंह पर पहले से ही आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

You may also like
पचमढ़ी अभ्यारण्य का नया नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर, मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय
इंसानियत हुई शर्मसार! प्रेमी ने जन्मदिन मनाने के बहाने से गर्लफ्रेंड को होटल में बुलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर दिया घिनौने काम को अंजाम
दही में ये चीज मिलाकर चेहरे पर 2 मिनट तक मलें, हफ्तेभर में चमक सकती है आपकी त्वचा, शीशे में देख हो जाएंगे खुश
अब्बास अंसारी यूपी विधानसभा से अयोग्य घोषित
गणपति की विशेष कृपा पाने के लिए हर बुधवार करें श्री गणेश अष्टकम स्तोत्र का पाठ, वायरल वीडियो में जाने जानें फायदे और सही विधि