अगली ख़बर
Newszop

गेटवे ऑफ इंडिया पर एमएस धोनी के अंदाज में हरमनप्रीत कौर ने ट्रॉफी के साथ दिया पोज, 14 साल पीछे पहुंच गए फैंस

Send Push
नई दिल्ली: 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। इसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत की बेटियों को वर्ल्ड कप जीतने पर ठीक उसी तरीके से प्यार मिल रहा है, जैसे भारतीय मेंस टीम को मिलता आया है। वहीं वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे फैंस 14 साल पीछे पहुंच गए।

धोनी के अंदाज में दिया हरमनप्रीत कौर ने ट्रॉफी के साथ पोज
2011 में श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद उस वक्त के कप्तान एमएस धोनी ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पोज दिया था और फोटो खिंचवाई थी। कुछ उसी अंदाज में अब हरमनप्रीत कौर ने भी पोज दिया है और फोटो खिंचवाई है।


हरमनप्रीत कौर को वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ गेटवे ऑफ इंडिया के सामने देखा जा सकता है। उनकी यह फोटोज खुद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। हरमनप्रीत की इन फोटोज से फैंस की 14 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं।


कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल
फाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना डाले। शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक (58) ठोका। 299 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने पंजा खोला था।

You may also like

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें