मुंबई : 27वीं सिएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड में दुनिया भर के क्रिकेटर्स को सम्मानित किया गया। हाल में ही भारतीय वनडे टीम की कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा इवेंट का मुख्य आकर्षण रहे। उन्हें इस साल चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के लिए एक खास अवॉर्ड भी मिला। रोहित की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। पिछले साल उनकी कप्तानी में ही टीम टी20 विश्व कप की चैंपियन बनी थी। रोहित टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।
वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिय गया। इंग्लैंड के जो रूट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए। इस अवॉर्ड समारोह में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। संजू सैमसन को पुरुष टी20 इंटरनेशनल बैटर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने एशिया कप के स्टार खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ा। वरुण चक्रवर्ती को पुरुष टी20 इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। 1995 में इस अवॉर्ड की शुरुआत हुई थी।
अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट
- चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए स्पेशल ममेंटो: रोहित शर्मा
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: ब्रायन लारा
- इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर: जो रूट
- टी20 इंटरनेशनल बैटर ऑफ द ईयर: संजू सैमसन
- टी20 इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर: वरुण चक्रवर्ती
- CEAT जियोस्टार अवॉर्ड: श्रेयस अय्यर
- पुरुष वनडे बैटर ऑफ द ईयर: केन विलियमसन
- पुरुष वनडे बॉलर ऑफ द ईयर: मैट हेनरी
- CEAT लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: बी.एस. चंद्रशेखर
- महिला बैटर ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना
- महिला बॉलर ऑफ द ईयर: दीप्ति शर्मा
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: अंगकृष रघुवंशी
- कप्तानी के लिए अवॉर्ड: टेम्बा बावुमा
- मेन्स टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर: प्रभात जयसूर्या
- मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: हैरी ब्रूक
- CEAT डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर: हर्ष दुबे

You may also like
रीवाः स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
शादी के 50 दिन बाद दुल्हन का रहस्यमय भागना
मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नागपुर में उपचाररत बच्चों और अभिभावकों से मिले
एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग: एक के बाद एक सिलेंडर फटते रहे
पीएम मोदी ने संवैधानिक मूल्यों के साथ किया है राष्ट्र का मार्गदर्शन: संजय उपाध्याय