राम त्रिपाठी, नई दिल्ली: जंगल की टाइगर अदिति के 3 और शावकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गुरुवार सुबह 4 बजे वेटनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शावकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह 2022 के बाद पहली बार है, जब जन्म के कुछ ही दिनों में शावकों को अस्पताल में जीवन रक्षक इलाज देना पड़ रहा है।
अदिति ने 5 अगस्त को 6 शावकों को जन्म दिया था। उनमें से दो शावकों की 5 दिन के अंदर मौत हो गई थी। एक अन्य शावक को 15 अगस्त को अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। उसने मां का दूध पीना छोड़ दिया था।
हालत में हो रहा सुधार
चिड़ियाघर के वेटनरी अफसर डॉ. अभिजीत भावल ने बताया कि 15 अगस्त को भर्ती हुए शावक की हालत में सुधार हो रहा है। उसे बिल्ली का कृत्रिम दूध पिलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह भर्ती हुए तीनों शावकों की हालत काफी नाजुक है। प्राथमिक जांच में उन्हें इन्फेक्शन से पीड़ित पाया गया है। तीनों शावकों के तेज बुखार और नाक से पानी बहने की शिकायत बनी हुई है। शावकों के विभिन्न टेस्ट करके इलाज किया जा रहा है।
जन्म के तुरंत बाद क्यों बिगड़ रही तबीयत ?
साल 2022 में सीता नाम की टाइगर ने 3 शावकों को जन्म दिया था। 2023 में सिद्धि नाम की टाइगर ने 2 बच्चों को जन्म दिया था। 2024 में सीता ने फिर 3 बच्चों को जन्म दिया था। वे सभी शावक 6 महीने तक अपनी मां के साथ स्वस्थ थे। 3 महीने के बाद उन्हें मीट खिलाना शुरू किया गया था। बीच में वे मां का दूध भी पीते रहते थे। वे किसी इन्फेक्शन या शारीरिक समस्या से प्रभावित नहीं हुए थे। उन शावकों की उनकी मां ने ही देखभाल की थी।

You may also like
Renault Kiger Review : कम कीमत में मिल रहे हैं ये प्रीमियम फीचर्स, जानें पूरी डिटेल
जोधपुर के पावटा इलाके में दो गुटों के बीच खुनी लड़ाई, फुटेज में देंखे के लोग हुए खान से लत-पत
OpenAI का भारत में पहला कदम, दिल्ली में होगा नया ठिकाना, भर्ती की लहर शुरू
कैसीनो कारोबार के माफिया समुंदरसिंह राठौड़ के जोधपुर पर वाले घर ED की छापेमारी का वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश में मामा-भांजी की विवादास्पद शादी का मामला