मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया था कि 'बंटोगे तो कटोगे'। इतना ही ही पीएम मोदी ने स्लोगन दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं। अब महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मुंबई में एक नया स्लोगन सामने आया है। मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री के पास लगाए गए बैनर पर लिखा गया है कि उत्तर भारतीय, बंटोगे तो पिटोगे। यह बैनर उत्तर भारतीय सेना का है, हालांकि अभी मु्ंबई में बीएमसी चुनावों का ऐलान नहीं हुआ है। इनके सबसे अंत में होने की उम्मीद है। गौरतलब हो कि ठाकरे ब्रदर्स स्थानीय निकाय चुनावों से पहले स्थानीय कार्ड खेल रहे हैं। मनसे ने पिछले दिनों हिंदी-मराठी विवाद को तूल दिया था।
सुर्खियों में आया बैनर
मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के नजदीक लगा यह बैनर चर्चा में है। बैनर पर उत्तर भारतीय सेना लिखा है। इसके साथ ही इस संगठन की खोजबीन शुरू हो गई है। चर्चा है कि यह यह संगठन चुनावों में भी पार्टी के तौर पर उतरेगा। यह बैनर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास 'मातोश्री' परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाया गया। कुल लोग इसे उत्तर भारतीय सेना का खुराफाती बैनर बता रहे हे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 'बंटोगे तो कटोगे' नारे से फायदा हुआ था। मुंबई में उत्तर भारतीय सेना के बैनर में लिखा है कि महाराष्ट्र से बिहार तक, यूपी से राजस्थान तक। इस नई पार्टी का पूरा नाम उत्तर भारतीय विकास सेना बताया जा रहा है।
बैनर में क्या कुछ लिखा
उत्तर भारतीय सेना ने अपने बैनर में लिखा है, 'उत्तर भारतीय, बटोंगे तो कटोगे। बैनर में सुनील शुक्ला की फोटो भी है। बैनर में कहीं न कहीं मनसे और शिवसेना पर कटक्ष करके लिखा गया है कि !! सावधान।। उत्तर भारतीय बटोगे.. तो पिटोगे। इस राजनीतिक बैनर के सामने आने के बाद उत्तर भारतीय को चिंता है कि कहीं मुंबई में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा फिर से जोर न पकड़ ले क्योंकि उत्तर भारत से जाने वाले लोग काफी छोटे-मोटे काम करते हैं। ये मेहनकश खौफजदा हो गए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उत्तर भारतीय सेना के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने मातोश्री के पास बैनर लगवाया है।

You may also like

उप निरीक्षक दूरसंचार परीक्षा-2024 (गृह विभाग) की 09 नवम्बर को होगी परीक्षा

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एसएमएस स्टेडियम में भव्य आयोजन

राजस्थान में बीटीपी के 45 पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस का वोट चोरी मुद्दे पर देशव्यापी अभियान, 5 करोड़ हस्ताक्षर जुटाए

खेल मैदान में हाथ-पैर से नहीं मन से जीता जाता है मैच