नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज सुबह मामूली तेजी के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें भारी गिरावट आई। दोपहर बाद 2.10 बजे बीएसई सेंसेक्स 730.36 अंक यानी 0.89% गिरावट के साथ 81,329.06 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 208.20 अंक यानी 0.83% की गिरावट के साथ 24,737.25 अंक पर आ गया। ब्रॉडर बाजार में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप100 में 0.9 फीसदी और स्मॉलकैप100 में 0.4 फीसदी गिरावट आई है।सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1 फीसदी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट आई है। जोमैटो में सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट आई है। मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया में गिरावट आई है। दूसरी ओर टाटा स्टील इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और आईटीसी में तेजी आई है।
You may also like
ब्रिटेन, फ़्रांस और कनाडा की ग़ज़ा पर हमले बंद करने की मांग, क्या इन देशों की इसराइल से हमदर्दी ख़त्म हो रही है?
कृष्ण का तीसरा नेत्र: महाभारत में जब दो बार प्रकट हुई दिव्य शक्ति, कांप उठा ब्रह्मांड
भाजपा ने झारखंड में टीएसी की बैठक का किया बहिष्कार, मरांडी बोले- आदिवासी विरोधी है हेमंत सरकार
अगर आरआर के पक्ष में चार-पांच करीबी मैच होते, तो स्थिति अलग होती : रियान पराग
जम्मू में कांग्रेस ने की 'जय हिंद सभा', निकाली रैली