भोपाल: मध्य प्रदेश में 2020 में कांग्रेस की सरकार क्यों गिरी थी इसे लेकर हाल ही में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा खुलासा किया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया की बात का मान लिया जाता तो कांग्रेस की सरकार नहीं गिरती। इसी बीच अब कमलनाथ ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सरकार गिरने के कारण का खुलासा किया है।
क्या कहा कमलनाथ ने
दिग्विजय सिंह के बयान के बाद अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया में सरकार गिरने का नया कारण बताया है। कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया में लिखा- "मध्य प्रदेश में 2020 में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयानबाजी की गई है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि पुरानी बातें उखाड़ने से कोई फ़ायदा नहीं। लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरायी।"
क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
हाल ही में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था- "सरकार गिरने का कारण मेरे और सिंधिया जी के बीच की लड़ाई को प्रचारित किया गया लेकिन सच्चाई ये नहीं है। मैंने पहले ही कहा था कि ऐसी घटना हो सकती है। उन्होंने एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट के घर हुई डिनर पार्टी का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक उद्योगपति के घर डिनर पार्टी हुई थी, जिसमें कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल थे। दोनों के उनसे बड़े अच्छे संबंध थे।"
दिग्विजय सिंह ने कहा- इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र के समस्याओं को लेकर एक लिस्ट तैयार की गई थी। इस लिस्ट में मेरे भी साइन थे। अगर सिंधिया जी की इन बातों को मान लिया जाता तो कांग्रेस नहीं गिरती।
मार्च 2020 में सिंधिया ने गिराई थी सरकार
बता दें कि मध्य प्रदेश में 2018 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सिंधिया के समर्थन में उसके समर्थक विधायकों ने भी इस्तीफा दिया था। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

You may also like
Priyadarshan: हेरा फेरी 3 डायरेक्टर प्रियदर्शन की हो सकती हैं आखिरी फिल्म! बता दिया उन्होंने अपना रिटायरमेंट प्लॉन
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कब्ज को जड़ से खत्म करने का अचूकˈ नुस्खा, इस चूर्ण को खाने से हमेशा साफ रहेगा पेट
अब AI लेगा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट, पल भर में पकड़ लेगा गलतियां, इस राज्य में हुआ शुरू
शिक्षकों और प्रोफेसरों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर
27 सदस्यों का डेलीगेशन लेकर जापान पहुंची नवाज शरीफ की बेटी मरियम का उड़ा मजाक, जानें क्या है पूरा मामला