बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार रात को बारात चढ़त के दौरान जातिसूचक गाने को लेकर बवाल हो गया। हमलावरों ने विरोध कर रहे युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए युवक पड़ोसी महिला के घर में घुस गए। इसके बाद भी हमलावर शांत नहीं हुए और घर में घुसकर मारपीट की। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस पहुंची, तब मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
   
बदायूं जिले के सरैरा गांव के रहने वाले विद्यारत्न की बेटी की बारात शनिवार रात को नागर पुखरा गांव से आई थी। बारातियों को नाश्ता-पानी कराया गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे बारात चढ़ रही थी। इसी दौरान डीजे पर तेज आवाज में जातिसूचक गाना बज रहा था। काफी देर तक गाना बजता रहा। पीड़ित पक्ष के अनुसार, उन्होंने आवाज कम करके गाना बजाने के लिए कहा। इससे आरोपी पक्ष के लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने आव देखा न ताव, शिकायत करने वाले लोगों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ की मारपीट से बचने के लिए युवक पड़ोसी महिला के घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के घर में भी घुसकर युवकों को पीटा।
     
यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। पूरे परिवार को आरोपियों ने पीटा। घर पर पथराव किया। पथराव के दौरान भगदड़ मच गई। वहीं, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  
You may also like

धनु साप्ताहिक राशिफल 4 नवंबर से 9 नवंबर 2025 : सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहेगा, राशि स्वामी आपको लाभ दिलाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी मेरा बूथ, सबसे मजबूत'अभियान पर बिहार की महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

अमेरिका में शटडाउन से हवाई अड्डे बुरी तरह प्रभावित, हजारों उड़ानें विलंबित

सड़क हादसों पर सख्ती: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी सख्त हिदायतें, आज से 15 दिन का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान शुरू

आज का मौसम 4 नवंबर: आज से 12 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; पहाड़ी इलाकों में बढ़ेगी मुसीबत