Next Story
Newszop

आज का तुला राशिफल, 11 अगस्त 2025 : आज अच्छा मुनाफा कमाएंगे, कार्यक्षेत्र में तालमेल बना रहेगा

Send Push
Libra Horoscope Today, 11 August 2025 : आज तुला राशि के जातकों के कामकाज में तेजी आएगी। ग्राहकों की आवक से अच्छा मुनाफा हो सकता है। कारोबार को विस्तार देने के प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है, काम समय पर पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में छोटी बातों पर अनबन हो सकती है, शांत रहें।



आज तुला राशि का करियर राशिफल : तुला राशि वालों के कामकाज में आज तेजी आएगी। ग्राहकों की आवक होने से आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज अपने कारोबार को विस्तार देने के प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए सजग रहेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा जिससे आपके काम सफल होंगे।



आज तुला राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : तुला राशि के जातकों के परिवार में आज मामूली बातों को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन इस तरह की स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए संयमित और शांत व्यवहार अपनाना आपके लिए जरूरी होगा। किसी भी विवाद में कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। इससे माहौल बेहतर बना रहेगा।



आज तुला राशि की सेहत : तुला राशि के जातकों को आज आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। अपना स्क्रीनटाइम कम करें और आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज करें।



आज तुला राशि के उपाय : तुला राशि के जातक आज 21 बेल पत्र पर सफेद चंदन से ऊं की आकृति बनाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं।

आज का कन्या राशिफल

Loving Newspoint? Download the app now