अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी और उसके साथियों ने छात्रा से गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए दो दिनों तक उसके साथ दरिंदगी की। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर छात्रा ने सरोजिनी नगर पुलिस से इस मामले में शिकायत की है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, 15 वर्षीय पीड़िता की डेढ़ महीने पहले इंस्टाग्राम पर विमल यादव नाम के शख्स से दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, विमल के कहने पर 2 नवंबर को 10 बजे रात में पीड़िता घर से चली गई थी। मंगलवार को जब वो घर लौटी तो उसने आपबीती घरवालों को बताई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सरोजनीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने घरवालों को बताया कि विमल के साथ दो अन्य लड़के भी थे।
पीड़िता के मुताबिक, विमल उसे मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम रोड स्थित एक होटल में ले गया। जहां विमल और पीयूष ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया था। उसने बताया कि गैंगरेप का विरोध करने पर उसे कमरे में ही बंधक बना लिया था। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दो दिनों तक गैंगरेप किया था। साथ ही इस वारदात को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी तक दी थी।
वहीं, सरोजनीनगर एसएचओ ने बताया कि इस मामले में विमल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।

You may also like

7 नवंबर 2025 कन्या राशिफल : आज करियर में नए अवसर मिलेंगे, घर में खुशियां आएंगी

7 नवंबर 2025 कुंभ राशिफल : मेहनत भरा रहेगा दिन, बढ़ेगा सम्मान

7 नवंबर 2025 मकर राशिफल : रोजगार की समस्याओं का मिलेगा समाधान

7 नवंबर 2025 सिंह राशिफल : करियर में सफलता के योग हैं, लव लाइफ में भी स्थिरता रहेगा

7 नवंबर 2025 धनु राशिफल : पिता की सलाह से भविष्य में होगा लाभ, मन रहेगा प्रसन्न