अशोक विश्वकर्मा, कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बड़ी खबर सामने आ रही है। कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई महिलाओं पर अचानक मिट्टी का भारी टीला ढह पड़ा। हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों में खुशी, सुमन, कछराई, ममता और लालती के नाम शामिल हैं।घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। घायल सपना, मैना और सुग्गन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।कौशांबी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अधिकारी भी मौके पर रवाना हुए हैं। सरकार के स्तर पर घटना पर नजर बनाई गई है। घायलों के समुचित इलाज के इंतजाम किए गए हैं। क्या है मामला?बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं घर की पुताई के लिए मिट्टी एकत्र करने गई थीं। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का भारी हिस्सा ढह गया, जिससे महिलाएं दब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। गांव में मातम का माहौल है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
You may also like
धूमधाम से मैरिज हॉल पहुंची बारात, बाइक देख भड़का दूल्हा, स्कार्पियो की डिमांड कर तोड़ दी शादी
आशिकी के चक्कर में 17 साल की लड़की गई थी बहक, मां ने सुनाई कहानी तो पसीज गया पुलिस का कठोर दिल ⤙
पहलगाम की घटना के पीछे जो भी सवाल उठे, सरकार को उसका जवाब देना चाहिए : कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट
फुच्येन में 8वां डिजिटल चाइना निर्माण शिखर सम्मेलन, तैयारियां पूरी
प्रधानमंत्री रोजगार योजना से मिली उड़ान, बिहार के शंभू दे रहे 35 लोगों को रोजगार