रामपुर न्यूज़: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ करीब 10 बार भाग चुकी है। जानकारी के मुताबिक, यह महिला शादीशुदा है। जब वह अपने प्रेमी के साथ भागी तो पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में पति-पत्नी और पत्नी का ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पंचायत उस फैसले को लेने के लिए बुलाई गई थी ताकि यह तय हो सके कि महिला अपने पति के साथ रहेगी या अपने प्रेमी के साथ। लेकिन महिला ने पंचायत में ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने कहा कि वह दोनों के साथ रहेगी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला अपने प्रेमी के साथ करीब 10 बार भाग चुकी है। बताया जा रहा है कि यह महिला अजीम नगर थाना क्षेत्र में रहती है। इसकी शादी पास में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद इस लड़की का किसी दूसरे युवक से अफेयर हो गया। इसके बाद इस युवक के साथ जाने का सिलसिला शुरू हो गया। अब तक दोनों 10 बार भाग चुके थे। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें महिला ने अपना पक्ष रखा।पंचायत में मौजूद लोग भी उस वक्त असमंजस में पड़ गएजब इस लड़की से पूछा गया कि वह किसके साथ रहना चाहती है। इस पर महिला ने कहा कि मैं दोनों के साथ रहना चाहती हूं। इसके लिए महिला 15 दिन अपने पति के साथ और 15 दिन अपने प्रेमी के साथ रहेगी। लड़की का यह जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं, लड़की के पति ने भी हाथ जोड़कर कहा कि तुम अपने प्रेमी के साथ रहो। लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। लड़की के इस प्रस्ताव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
You may also like
कंप्यूटर जैसी है बच्ची की मेमोरी आधे मिनट में बोल दिए यूपीˈ के 75 जिलों के नाम देखें Video
बस 5 काजू रोज रात को… 6 दिन में जो होगा वोˈ जानकर आप भी शुरू कर देंगे ये आदत
दुनिया का इकलौता इंसान जिसकी दौलत ने तोड़ दिया सारे रिकॉर्ड! 60000ˈ नौकर 100 सोने के ऊंट और वो यात्रा जिसने बदल दिया इतिहास
नाबालिग बॉयफ्रेंड को भगा ले गई थी गर्लफ्रेंड, दो महीने बाद बालिगˈ हुआ तो वापस घर लौटे दोनों, मां बोली- बहू तो बनेगी मगर
घर के आटे में चुपचाप डाल दे ये चीजे पैसो की होगीˈ ऐसी बारिश कि आप संभाल नहीं पाएंगे