- 25 मई को भव्य कलश यात्रा का आयोजन
(पंचकुला समाचार) बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा प्रस्तावित श्री हनुमान कथा का आयोजन 26 मई से पंचकुला में होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने बताया कि इस कथा के आयोजन के लिए विधिवत पूजा और हवन किया गया है। दशहरा मैदान, सेक्टर 5 में आयोजन स्थल पर बागेश्वर बाला जी महराज की ध्वजा लगाकर तैयारियों की शुरुआत की गई है।
आयोजक मंडल के सदस्य मुकेश सिंगला ने जानकारी दी कि 25 मई को सुबह 9 बजे सेक्टर 6 के मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लगभग 3100 महिलाएं कलश उठाएंगी। इस यात्रा में कलश, नारियल और चुन्नी आयोजकों द्वारा महिलाओं को भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 मई को ट्राइसिटी में पहली बार बागेश्वर धाम की श्री हनुमान कथा का आयोजन होगा, जो 30 मई तक चलेगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु कथा का श्रवण करेंगे। कथा के दौरान दो दिवसीय भव्य दरबार का आयोजन भी प्रस्तावित है।
You may also like
सीयू के 30 करोड़ जमा न करवाने पर स्पष्टीकरण दें मुख्यमंत्री : सुधीर शर्मा
गुफ़्तगू लगातार 23 वर्षों से संचालित हो रही है, यह बहुत बड़ी बात है, यह अप्रत्याशित: राजेन्द्र गुप्ता
'एक राष्ट्र-एक चुनाव' देश की आर्थिक उन्नति और राजनैतिक स्थिरता का संकल्प : धर्मपाल सिंह
इस कारण कप्तानी की रेस में बुमराह से आगे निकले गिल, संजय मांजरेकर ने जताई आपत्ती...
बेंगलुरु में 15 महिलाओं से शादी करने वाले व्यक्ति की कहानी