इंटरनेट डेस्क। आपने सुना होगा की सच्चा प्यार जीवन में इंसान को एक ही बार होता हैं और ये किसी से भी हो सकता हैं चाहे फिर वो कम पढ़ा हो ज्यादा पढ़ा हो पैसे वाला हो या ना हो और फिर चाहे कुछ भी करता हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं अलबामा के फ्लोरेंस शहर से। जहां अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल कायम करने वाली एक सम्मानित जेल अधिकारी की। यहां 56 वर्षीय विकी व्हाइट लॉडरडेल काउंटी जेल की एक वरिष्ठ सुधार अधिकारी थीं जिनकी लगभग 20 साल की बेदाग सेवा के बाद रिटायरमेंट का दिन ही उनके जीवन का सबसे काला दिन साबित हुआ।
हो गया प्यार
उनके सहकर्मी उन्हें अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखते थे और उन्हें कई बार सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के खिताब से भी नवाजा गया था। लेकिन उस आखिरी सुबह विकी बिना किसी अन्य जेल स्टाफ के एक खतरनाक कैदी को मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए कोर्ट ले जा रही थीं। वह कैदी कोई मामूली अपराधी नहीं था। वह हत्या, अपहरण और हिंसा के कई मामलों में पहले से ही 75 साल की सजा काट रहा था। सीसीटीवी फुटेज में विकी केसी को पुलिस वाहन में बैठाकर जेल से सामान्य तरीके से निकलते हुए देखा गया जैसा कि वह पहले भी कई बार कर चुकी थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।
ले गई साथ में
बाद में बात सामने आई की विकी और केसी व्हाइट के बीच एक गहरा रोमांटिक रिश्ता पनप रहा था। दोनों के बीच में कई बार संबंध भी बने थे। फरार होने के 11 दिनों के दौरान उन्होंने कई बार अपनी गाड़ियां बदलीं और अपनी पहचान छुपाने के लिए लगातार वेश बदलते रहे। पुलिस को उनके ठिकाने के बारे में सूचना मिली तो उनका पीछा किया गया। केसी व्हाइट कार में भागने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे वह खाई में पलट गई। कार के अंदर विकी को सिर में गोली लगी थी। अंततः केसी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विकी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
pc- cosmopolitan.com
You may also like
बसंत पंचमी के दिन क्यों की जाती है मां सरस्वती की पूजा, जानें ये पौराणिक कथा
Shri Ram Darbar In Ayodhya : अयोध्या में अब श्रीराम दरबार के भी होंगे दर्शन, जयपुर से पहुंच रही हैं मूर्तियां
PM Vishwakarma Yojana: इस योजना से जुड़ने के लिए कौन से दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जान ले आप भी
Video: ये कैसी हवस! लोकल ट्रेन में एक दूसरे को किस और अश्लील हरकतें करते कपल का वीडियो वायरल, लोगों का फूटा गुस्सा
झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका