इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार ने 22 से 29 सितंबर एक सप्ताह लंबा ‘जीएसटी बचत उत्सव’ आयोजित करने की घोषणा की है। खबरों की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों को संबोधित किया और इसकी घोषणा की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में लागू किए गए जीएसटी दरों में बदलाव से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा, उन्होंने यह भी कहा कि यह सुधार आवश्यक वस्तुओं को सस्ती बनाएगा, उपभोग बढ़ाएगा और व्यापार तथा उपभोक्ताओं का लाभ देगा।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जीएसटी 2.0 सुधार किसानों, उद्योगों और मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों के लिए फायदेमंद हैं, उन्होंने कहा कि इस सुधार से न केवल वस्तुओं की कीमतें कम होंगी, बल्कि यह उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता बढ़ाएगा और व्यापार में उत्साह लाएगा।
pc- aaj tak
You may also like
कृषि क्षेत्र में सशक्त बनने से साकार होगा विकसित भारत का सपना : आनन्दीबेन पटेल
गड़ई नदी के तटबंध होंगे मजबूत, चीफ अभियंता ने दिया किसानों को भरोसा
मंगलसूत्र लूट के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
भोलेनाथ की कृपा चाहिए तो इन नियमों` के साथ पहनें रुद्राक्ष वरना हो सकते हैं नुकसान
भारत की 'मल्टी-अलाइनमेंट' नीति क्या है? 'कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन' में विदेश मंत्री ने बताया प्लान