इंटरनेट डेस्क। सरकार और देश के कानून ने लोगों को अपनी मां से शादी करने के अधिकार जरूर दे रखे हैं लेकिन अभी भी ऑनर किलिंग जैसे मामले देश के अलग-अलग हिस्सों से आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के चुरू जिले से आया है जहां लव मैरिज के खिलाफ एक परिवार ने लड़के के पूरे घर पर आग लगा दी। इतना ही नहीं आग लगाने के पहले घर पर जबरदस्त तोड़फोड़ भी की गई। आज पड़ोस के लोगों ने जब मामले की सूचना पुलिस को दी तब मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवा ठान ले आई। राहत की बात यह रही कि इस हिंसा में किसी की जान नहीं गई हालांकि कुछ लोग घायल जरूर हुए हैं।
14 लोगों की हुई है गिरफ्तारीपुलिस में की गई रिपोर्ट के अनुसार यह मामला चूरू के देसरजर गांव का है। जानकारी के अनुसार सीताराम कुमार की बेटी अनुराधा और सांवरमल आचार्य के भतीजे की शादी कुछ दिनों पहले हुई थी। यह शादी एक प्रेम विवाह थी जिसके पक्ष में लड़की के घर वाले नहीं थे। दोनों ने पहले मंदिर में शादी की थी और उसके बाद कोर्ट मैरिज भी कर लिया था। नए दंपति शादी के बाद आशीर्वाद लेने भी लड़की के घर गए थे लेकिन उन्हें वहां से बेइज्जत कर भगा दिया गया।
अचानक 30 से ज्यादा लोगों ने बोला धावाइस संबंध में चुरू जिले के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि लड़की पक्ष के 30 से 40 लोगों ने अचानक लड़के पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों के बीच हाथापाई भी हुई और कुछ लोग घायल भी हुए। जाते वक्त लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों के घर पर आगजनी कर दी लेकिन इसमें किसी की जान जाने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और करीब 14 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
PC : IndiaToday
You may also like
पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर ईडी की गिरफ्त में, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
आतंकवादियों को सरकार ऐसा जवाब देगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी: कुलजीत चहल
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट
केंद्रीयमंत्री गडकरी आज तेलंगाना में करेंगे 5,400 करोड़ की 26 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
नशीले पदार्थो के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार