इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भरतपुर से सांसद संजना जाटव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती पर बड़ा भरोसा जताया है। राजस्थान की दो बड़ी महिला कांग्रेस नेताओं को शीर्ष नेतृत्व ने अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी है। खबरों के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान की इन दोनों महिला नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संजना जाटव को मध्य प्रदेश और पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है।
आपको बता दें कि गत वर्ष सितंबर महीने में संजना जाटव को संसद की जल संसाधन समिति का सदस्य बनाया गया था। कांग्रेस आलाकमान की ओर से कई नेताओं को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्रभारी नियुक्त किया है।
PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

डीजे में डांस करते समय लगा धक्का तो युवक ने दूल्हे को चाकुओं से गोदा, ड्रोन कैमरे ने आरोपी का दो किलोमीटर तक किया पीछा

मुंबईकर अलर्ट....! बीएमसी दो दिन नहीं करेगी पानी की सप्लाई, जानें किन इलाकों में होगी दिक्कत

मुंबई हमलों की तरह राजधानी को दहलाने की थी साजिश ? 200 IED बना रहे थे, दिल्ली-NCR की ये जगहें टारगेट पर थीं

सांसों पर 'सीधा हमला'! दिल्ली में प्रदूषण का महासंकट, AQI 425 पार, इमरजेंसी जैसे हालात, GRAP-3 की 'सख्ती' शुरू

'स्क्विड गेम' एक्टर ओह यंग-सू यौन उत्पीड़न केस में आरोपों से हुए बरी, प्लेयर नंबर 001 को कोर्ट से मिली राहत





