इंटरनेट डेस्क। भारत-पाकिस्तान के ताजा विवाद के बाद राजस्थान में धमकियों भरे मैसेज मिल रहे हैं। आज राजधानी जयपुर में स्थित सवाईमान सिंह स्टेडियम और अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं बारां जिले में कलेक्टर की ईमेल आईडी पर इस प्रकार का एक मैसेज आया है।
खबरों के अनुसार, धमकी भरे मैसेज के बाद आज सुबह यहां डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया है। वहीं पुलिस बल, बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों की ओर से सर्च अभियान चलाया गया है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि मैसेज में क्या लिखा है।
बारां जिले में कलेक्टर को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बारां जिला कलेक्टर की आधिकारिक आईडी पर यह ईमेल आज सुबह 6 बजे मेल आया है। मेल देखने के बाद यहां पर पूरे मिनी सचिवालय को खाली करवा दिया गया है। इस मेल को देखने के बाद प्रशासन में हडक़ंप मच गया है।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कार पर फायरिंग से हड़कंप, गोली लगने से मैकेनिक घायल
क्या टेस्ट रिटायरमेंट के बाद विराट-रोहित को ग्रेड A+ से कर दिया जाएगा बाहर? जानिए बीसीसीआई का जवाब
इंफोसिस ने कम बोनस का किया ऐलान, जानें आईटी सेक्टर में क्या चल रहा
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से दुखद खबर! 24 घंटे में शेरनी तारा के दूसरे शावक की मौत, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बची जान
जिस मालिक ने खरीदा, उसी को मारकर खा गया शेर! दूर करने के लिए पड़ोसियों ने चलाई गोली, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी