Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। दोपहर में खिली धूप तो सुबह-शाम में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। दिल्ली में करीब 30 दिनों से बारिश नहीं हुई है। बारिश का दौर थमने के बाद से प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति अब ऐसी है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में है। बारिश के दौरान संतोषजनक श्रेणी में दिल्ली की हवा आज इतनी खराब हो गई है, कि इसमें सांस लेने मुश्किल हो गया है। बता दें कि आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। बारिश न होने से दिल्ली के प्रदूषण में और वृद्धि होगी। आइए आपको बताएं मौसम का हाल -
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। अभी दिवाली भी नहीं आई है, लेकिन शहर की हवा जहरीली हो गई है। सांस लेना मुश्किल होने लगा है। कहीं एक्यूआई 250 के पार है तो वहीं कई इलाके ऐसे भी हैं जहां एक्यूआई 300-350 के करीब पहुंच गया है। दिल्ली की यमुना नदी का भी बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रदूषण और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें -
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में गुलाबी ठंड या सुबह-शाम ठंड की शुरुआत हो गई है। लेकिन बीते दिनों शहर के तापमान में वृद्धि देखी गई है। 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 अक्टूबर को 20 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 2 डिग्री की वृद्धि हुई है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज के तापमान की बात करें तो आज शहर का तापमान 18 से 20 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। तापमान के बढ़ने का असर सुबह-शाम होने वाली ठंड पर भी पड़ रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। सुबह-शाम के दौरान लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है, लेकिन इस बीच बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। इन शहरों की हवा जहरीली होती जा रही है। सर्दियों की शुरुआत के साथ प्रदूषण के स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम और ठंडा हो सकता है।
You may also like
एमेलिया के कमाल से न्यूज़ीलैंड का महिला टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा, दक्षिण अफ्रीका को करना पड़ा मलाल
करण जौहर ने की खास दोस्त करीना कपूर की खिंचाई
टूट गया Mithali Raj का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सूजी बेट्स ने T20 World Cup फाइनल जीत में 37 साल में रचा इतिहास
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई
Pratapgarh Uttrapradesh अजीत अध्यक्ष और मनीष, विमल बने सचिव