UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में दशहरे के बाद से हल्की ठंड पड़ने लगी है। दिन में तेज धूप निकल रही है, तो वहीं सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। फिलहाल प्रदेश में न ही ज्यादा गर्मी है और न ही ज्यादा ठंड पड़ रही है। फिलहाल कुछ दिन मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने की संभावना है। हालांकि 24 अक्टूबर से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मौसम बदले के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान भी साफ रहेगा। इस अवधि में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। 22 और 23 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिसके बाद गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि इसको लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 और 26 अक्टूबर को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। IMD के अनुसार अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है।
दिसंबर-जनवरी में तेजी से लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार इस बार ठंड के सीजन में उत्तर भारत में सामान्य से अधिक सर्दी पड़ने की संभावना है। जिसके पीछे वजह ला नीना है। इस बार उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।अक्टूबर के आखिरी से प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। जिसके बाद नवंबर में तापमान धीरे-धीरे नीचे लुढ़केगा। दिसंबर-जनवरी के महीने में तापमान तेजी से कम होगा। जिससे ठंड में इजाफा होगा। जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में ठंड का पीक पॉइंट रहेगा। इस दौरान एक-दो हफ्ते कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें -
रविवार को प्रदेश में तापमान
उत्तर प्रदेश में रविवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, झांसी का 36.5 डिग्री, फुरसतगंज का 35.8 डिग्री, वाराणसी बीएचयू का 35 डिग्री और हमीरपुर का 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में 18.3 डिग्री, मेरठ में 19.5 डिग्री, गाजीपुर में 19 डिग्री, अयोध्या में 19 डिग्री और नजीबाबाद में 19 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
You may also like
Jaisalmer स्टार्टअप रेमस्पेस ने दो लोगों के बीच सपने में कराया संवाद, वीडियो में देखें राजस्थान के टॉप होटल्स और रिसॉट
Jaipur झूलेलाल मंदिर का हुआ भूमिपूजन, वीडियो में देखें मोती डूंगरी मंदिर का इतिहास
Dausa शिवम मीना ने तीरंदाजी में जीते दो स्वर्ण पदक
Kota दुष्कर्म के मामले में चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Jodhpur के महेंद्र की अफ्रीका में मौत, हत्या का शक, वीडियो में देखें इंदिरा गाँधी नहर कब बनी