कटिहार, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । कटिहार जिला के कोढ़ा थानान्तर्गत हुई गोलीबारी कांड में पुलिस ने 24 घंटों के अंदर दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते शनिवार को जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा मुशहरी गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना घटित हुई थी।
कोढ़ा थाना पुलिस ने कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नितिश कुमार और सुमंता उर्फ सुमन कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त मड़वा मुशहरी के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोलीबारी की घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह
You may also like
अब नहीं जमेगा जोड़ों में यूरिक एसिड! रोजˈ सुबह खाएं ये चीज़ और देखें चमत्कारी असर डॉक्टर भी हुए हैरान
शादी के 2 साल बाद भी गोद सूनी… पति ने रात में साथ सोने को कहा, तो पत्नी ने ऐसा धमाका किया कि अगली सुबह उसका सबकुछ…!
हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी, मेटल शेयरों में दिखी चमक
सड़क पर तड़प रही थी लड़की ड्राइवर नेˈ टैक्सी बेचकर कराया इलाज बदले में लड़की ने उसके साथ जो किया वो आपको भी कर देगा हैरान
राजस्थान का ये गांव है 'डॉक्टरों की फैक्ट्री', हर तीसरे घर से निकलता है MBBS डॉक्टर!