आज का दिन भारत के विमानन उद्योग के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। वर्ष 1951 में 13 अगस्त को देश में निर्मित पहले विमान ‘हिंदुस्तान ट्रेनर-2’ ने अपनी पहली उड़ान भरकर नई उड़ान का इतिहास रचा।
दो सीटों वाला यह विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की इंजीनियरिंग क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम था। 1953 से इसका उत्पादन भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए शुरू हुआ। आजादी के कुछ ही वर्षों बाद, स्वदेशी डिजाइन पर आधारित विमान का निर्माण उस दौर में देश के लिए गर्व का विषय था।
‘हिंदुस्तान ट्रेनर-2’ का उपयोग सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ देश के विभिन्न विमानन विद्यालयों में पायलट तैयार करने के लिए भी किया गया। यह उपलब्धि न केवल भारतीय रक्षा क्षमताओं में इजाफा करने वाली थी, बल्कि भविष्य के विमानन विकास की नींव भी बनी।
प्रमुख घटनाचक्र
1784 – भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
1892 – अमेरिकी समाचार पत्र “एफ्रो-अमेरिकन” का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1951 – भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
1954 – पाकिस्तान के राष्ट्रगान ‘कौमी तराना’ का पूरा संस्करण पहली बार रेडियो पाकिस्तान पर प्रसारित किया गया था।
1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
1977 – अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
1993 – वाशिंगटन में इजराइल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
1993 – थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
1994 – संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
1999 – लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक ‘आमार मऐबेला’ (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।
1999 – स्टेफी ग्राफ ने टेनिस से संन्यास लिया।
2000 – रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
2002 – इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कार्नर’ नोटिस जारी किया।
2004 – यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू।
2004 – ग्रीस के एथेंस में 28वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
2005 – श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
2008 – विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
2008 – भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2008 – प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
2012 – लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
2015 – इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।
जन्म
1848 – रमेश चन्द्र दत्त – अंग्रेजी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक।
1863 – गंगाप्रसाद वर्मा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1887 – नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
1933 – मधुर जाफरी – भारतीय अभिनेत्री, खाद्य व यात्रा लेखिका।
1936 – वैजयंती माला – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1952 – योगिता बाली – हिन्दी सिनेमा जगत की अभिनेत्री।
1961 – सुनील शेट्टी – भारतीय अभिनेता, निर्माता।
1963 – श्रीदेवी – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्री।
1968 – अश्वथी थिरुनल राम वर्मा – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार के सदस्य।
1984 – उषा नेगिसेटी – भारतीय महिला मुक्केबाज।
2000 – सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी – राष्ट्रमंडल खेल 2022 में चिराग शेट्टी के साथ पुरुष डबल्स का स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
निधनः
1795 – अहिल्याबाई होल्कर – भारत की वीरांगनाओं में से एक।
1910 – फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – एक नर्स और आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता।
1936 – भीकाजी कामा – प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।
2003 – भबेन्द्र नाथ सैकिया – भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
2018 – सोमनाथ चटर्जी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व अंगदान दिवस
अंतरराष्ट्रीय वामपंथी दिवस
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
राजिनीकांत की फिल्म 'कुली' ने खोले नए रिकॉर्ड, पहले वीकेंड में 183 करोड़ की कमाई
Aaj ka Rashifal 14 August 2025 : राशिफल नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ में होगा क्या खास, पढ़ें पूरी डिटेल
'तेहरान' फिल्म समीक्षा: धमाकेदार रोमांच, वैश्विक दांव और जॉन अब्राहम जैसा पहले कभी नहीं नजर आए
Aaj ka Love Rashifal 14 August 2025 : आज का लव राशिफल जानें आपकी राशि के लिए प्यार और रिश्तों का क्या है खास संदेश
Aaj ka Ank Rashifal 14 August 2025 : आज का अंक राशिफल किसका भाग्य चमकेगा और किसे चाहिए सतर्क रहना