मुरादाबाद, 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) . जब तक देश की महिला आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और Chief Minister योगी आदित्यनाथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं. यह बातें भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा Monday को मुरादाबाद में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहीं.
महिला सम्मेलन में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई. सांसद कांता कर्दम ने आगे कहा कि भारत की नारी शक्ति हमारी सबसे बड़ी पूंजी है. आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न तभी साकार होगा जब हर महिला को शिक्षा, रोजगार और सम्मान समान रूप से प्राप्त होगा. स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है और नगर निगम की प्रत्येक योजना में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है.
सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अधिक वर्षा कौशिक, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पंडित, महामंत्री हेमा खत्री व सुनीता सैनी आदि उपस्थित रहीं.
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
You may also like

अहमदाबाद: एडवांस लेकर दर्जी ने समय पर नहीं सिला ब्लाउज, लगा 7 हजार का जुर्माना

कर्क साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 : अचानक लाभ मिलने की संभावना

'राहुल गांधी-तेजस्वी यादव जननायक नहीं', तेज प्रताप यादव बोले- अपने बल पर कुछ करो तब मानेंगे

नीसा देवगन और ओरी ने हूबहू कर डाली काजोल और रेखा की कॉपी, गाल पर काला तिल भी बनाया, बोल पड़ीं मलाइका अरोड़ा

अफगानिस्तान पर हमला किया तो इस्लामाबाद को तबाह कर देंगे... तालिबान की पाकिस्तान को खुली धमकी, तुर्की शांति वार्ता फेल




