रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। विधानसभा परिसर में स्थापित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा एवं प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओ की ओर से उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कए गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह ,महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक विराट व्यक्तित्व का नाम है। मां भारती के सच्चे सपूत ,कवि हृदय अटल जी झारखंड की जनता के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से विकसित भारत की नींव रखी, वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव और शहर की दूरियां कम कीं। पोखरण परीक्षण से एक मजबूत भारत से दुनिया का परिचय हुआ।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का सपना साकार करने वाले श्रद्धेय अटल जी ने केवल अलग राज्य का सपना साकार नहीं किया, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में उन्होंने क्रांतिकारी कदम उठाए। विकसित भारत, स्वाभिमानी भारत की नींव अटल जी ने रखी ।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी जीवन पर्यंत अजात शत्रु रहे। सभी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच उनका वही सम्मान था जो अपने दल में था। उन्होंने कहा कि अटल जी देश के लिए जिए और जब-जब अवसर आया विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया। भारत के सांस्कृतिक गौरव को उन्होंने ऊंचा किया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, आरती कुजूर, विकास प्रीतम, सुनीता सिंह और सरोज सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
कभी करते थे बेपनाह मोहब्बत आज एक-दूसरे की शक्ल देखनाˈ भी गंवारा नहीं… ये हैं वो स्टार्स जो अपने एक्स से पूरी तरह तोड़ चुके हैं नाता
आज से शुरू होगी राहुल की मतदाता अधिकार यात्रा
आशिकी के चक्कर में 17 साल की लड़की गई थीˈ बहक मां ने सुनाई कहानी तो पसीज गया पुलिस का कठोर दिल
बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी, अभी जारी रहेगा सिलसिला
भारत के किस राज्य के लोग देते हैं सबसे ज्यादाˈ गाली? टॉप-10 राज्यों की लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप