-त्योहारों का मूल उद्देश्य रिश्तों को निभाना और समाज में समरसता का भाव जगाना है: फणीन्द्रनाथ शर्मा
गुरुग्राम, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति त्योहारों के माध्यम से जीवन में समरसता और संबंधों की गहराई सिखाती है। वे शनिवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में महिला कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाई और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी भी मौजूद रहे।
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी का पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे वाली भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। त्योहारों का मूल उद्देश्य रिश्तों को निभाना और समाज में समरसता का भाव जगाना है। श्री शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन, दीपावली, होली जैसे पर्व परिवारों में आनंद और समृद्धि का वातावरण बनाते हैं।
फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है जिसके लिए नायब सरकार बधाई की पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के हित में काम करने वाली सरकार है। हरियाणा में नायब सरकार हर तीज, त्योहार, संत-महात्माओं की जयंती को राज्य स्तर पर मनाती है। संगठन मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सरकार ने महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हुई जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी उत्थान व उनके सम्मान में भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी रही है और आगे भी अग्रणी रहेगी। भाजपा सरकार ने बेटियों को समाज में बराबरी का अधिकार देने का काम किया है।
(Udaipur Kiran)
You may also like
Aaj ka Makar Rashifal 10 August 2025 : आज का मकर राशिफल प्यार, करियर और धन में मिलेगी बड़ी सफलता
हाथी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा पर मचाया हंगामा, कार का शीशा तोड़ा!
मुंबई : महिला पुलिसकर्मियों के साथ रक्षा बंधन मनाने पहुंचे गृह राज्य मंत्री योगेश कदम
सीबीआई ने राजस्थान के पाली से लापता नाबालिग लड़की को किया बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
टी20 इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी, जानिए कैसा रहा रिकॉर्ड?