गुरुग्राम, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा गुरुग्राम के वजीराबाद मंडल अध्यक्ष और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य पवन यादव ने बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने भाई-बहन के इस अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व की सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ईश्वर से प्रार्थना की ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। पवन यादव ने कहा कि रक्षा और बंधन को जोडक़र रक्षाबंधन शब्द बना है। इस तरह से यह त्योहार भाई-बहन के बीच सुरक्षा का बंधन बन गया है। रक्षाबंधन पर्व पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति हर त्योहार का अपना महत्व है। हर त्योहार हमें आपसी प्रेम और विश्वास का संदेश देता है। आपसी मनमुटाव दूर करके भाईचारे से रहने के लिए प्रेरित करता है। यही हमारी भारतीय संस्कृति का खूबसूरती है।
(Udaipur Kiran)
You may also like
वायुसेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का किया प्रदर्शन: एसपी वैद
उत्तर प्रदेश में पंजीकृत 115 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, अब नहीं मिलेगा कोई लाभ
मुंबई में डेंगू के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि, अब तक दो बच्चों की हुई मौत
हिम्मत सिंह: डीपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान, जिन्होंने घरेलू सर्किट में दिखाया जलवा
ससुराल की साजिश ने छीनी युवक की जिंदगी, धमकियों से तंग आकर अमन ने उठाया खौफनाक कदम