चेन्नई, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मणिपुर व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल ला गणेशन का शनिवार शाम पांच बजे बेसेंट नगर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। एकदिन पहले शुक्रवार शाम 6:23 बजे चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वे 80 वर्ष के थे।
गणेशन का पार्थिव शरीर सार्वजनिक दर्शन के लिए चेन्नई के टीनगर स्थित आवास पर रखा गया है, जहाँ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और नैनार नागेंद्रन, वनथी श्रीनिवासन जैसे भाजपा नेताओं सहित हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम दोपहर 3 बजे शुरू होकर बेसेंट नगर श्मशान घाट पहुंचेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ आर बी चौधरी
You may also like
एसआईआर बिहार के लोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं, यह पूरी तरह पारदर्शी : संजय झा
अब लालटेन की रोशनी बुझने वाली है : प्रशांत किशोर
चुनाव आयोग ने कांग्रेस के वीडियो को बताया फर्जी, 'बिहार के लोगों को गुमराह करने की कोशिश'
हिन्दू समाज को एकत्रित कर धर्म की रक्षा कर रहा विहिप: गजेंद्र
इरी के विशेषज्ञों ने चंदौली के बरहनी ब्लॉक में डी.एस.आर प्लाटों का किया निरीक्षण