नई दिल्ली, 31 मई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच रहे हैं. वह तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे. इसके बाद देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे. भाजपा ने जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है.
भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. यह यात्रा जयपुर में जवाहर सर्किल से शुरू होगी. इसका समापन पिंक सिटी के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में होगा. तिरंगा यात्रा लगभग 40 मिनट में पूरी होगी. इसके बाद यहीं पर पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम शुरू होगा. नड्डा अपने विचार रखेंगे.
—————
/ मुकुंद
You may also like
आखिर क्यों हिप्पो को कहते है दरियाई घोड़ा, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
नवजोत सिंह सिद्धू भी होंगे हैरान! कॉमेंट्री बॉक्स में आमिर खान-जेनिलिया डिसूजा ने यूं दिखाया भौकाल
क्या फिर लौट रहा है कोरोना? एक्टिव केस 3700 पार, जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा!
IPL 2025 : इसलिए बारिश में परेशान नजर आए आकाश और नीता अंबानी, अगर नहीं थमी बारिश तो जानें क्या कहते हैं नियम...
जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार