इतिहास के पन्नों में 02 सितम्बर को काफी महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी ने 1989 में पहली बार इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था। इतना ही नहीं, एक दशक बाद 1999 में उन्होंने इस उपलब्धि को दोहराते हुए फिर से इंग्लिश चैनल पार किया। इस तरह वह दो बार इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बन गईं।
इसके अलावा, बुला ने 24 अगस्त 2004 को 34 साल की उम्र में भारत से श्रीलंका तक की पाल्क स्ट्रेट की 40 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे 54 मिनट में तैरकर तय की। वह सात समुद्र और पांचों महाद्वीपों के जलडमरूमध्य को पार करने वाली विश्व की पहली महिला बनीं। एक कुशल और लंबी दूरी की तैराक होने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी नाम कमाया। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला चौधरी को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई। 2003 में ‘ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है।
अन्य अहम घटनाएंः
1666 – लंदन की भीषण आग की शुरुआत हुई, जिसने लंदन शहर के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।
1775 – पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1789 – अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।
1926 – इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1945 – जापान ने औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हुआ।
1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
1946 – जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में भारत की अंतरिम सरकार का गठन हुआ।
1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढहने से 125 लोगों की मौत।
1962 – सोवियत संघ ने क्यूबा को हथियार देने पर सहमति व्यक्त की।
1969 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
1970 – कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।
1990 – काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।
1996 – मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
1998 – भारत के पहले पायलट-रहित प्रशिक्षण विमान ‘निशांत’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
1998 – डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।
1999 – भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000 – मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001 – विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2006 – पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
2007 – अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2008 – कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
2008 – भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी. सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी, बीएचईएल पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सीएमडी नियुक्त किया गया।
2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।
जन्मः
1885 – टी. के. माधवन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
1922 – दरोगा प्रसाद राय – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा स्वतंत्रता सेनानी थे।
1934 – शांता कुमार – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। हिमाचल के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनने का खिताब शांता कुमार के नाम है।
1941 – साधना – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1965 – पार्थो सेन गुप्ता, भारतीय फिल्म निर्माता।
1971 – पवन कल्याण, भारतीय अभिनेता।
1984 – उदिता गोस्वामी, भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।
1988 – इशांत शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
1989 – इश्मीत सिंह सोढ़ी, भारतीय पार्श्वगायक।
निधनः
1955 – अमरनाथ झा – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1956 – हबीब उर रहमान लुधियानवी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1976 – विष्णु सखाराम खांडेकर – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
2009 – वाई. एस. राजशेखर रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री।
2022 – रामवीर उपाध्याय – उत्तर प्रदेश की राजनीति में खास स्थान रखने वाले राजनीतिज्ञ।
महत्वपूर्ण दिवस और अवसरः
राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
विश्व नारियल दिवस
———————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
पीकेएल-12: यूपी योद्धाज की रोमांचक जीत, 8 अंकों के घाटे से वापसी कर पटना पाइरेट्स को हराया
यह` अनोखा सवाल UPSC इंटरव्यू में पूछा गया कौन सा पक्षी सिर्फ बरसात का पानी पीता है और कभी भी किसी और स्रोत से नहीं? जानिए इसका चौंकाने वाला जवाब
ट्रंप ने व्यापार और टैरिफ को लेकर भारत पर साधा निशाना, व्यापारिक संबंधों को 'एकतरफा' बताया
पीएम मोदी को अपशब्द कहना अस्वीकार्य, कांग्रेस ने मुसलमानों को तुष्टीकरण की राजनीति का बनाया शिकार: किरेन रिजिजू (आईएएनएस साक्षात्कार)
हरियाणा : लुधियाना में बारिश और बुड्ढा नाले के ओवरफ्लो से जलभराव, मेयर इंद्रजीत कौर ने लिया जायजा