बलिया, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर टोटी वाले दिए बयान पर बवाल मच गया है। केतकी सिंह के लखनऊ आवास पर सपा की महिला कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह चौराहे पर सपा के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका। मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया था जिससे सपा कार्यकर्ता बौखला गए थे। उनके लखनऊ आवास पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसे लेकर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि
समाजवादी पार्टी की यह शर्मनाक हरकत है। यह सपा कार्यकर्ता मेरी बेटी को डराना चाहते थे। मेरी बेटी डर गई है। स्कूल नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संदेश देना चाहती है कि उनकी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी। लेकिन यह योगी जी की सरकार है। मैं योगी जी की विधायक हूं। इसमें बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी
You may also like
Bihar News: थाने में पहुंचा पीएम मोदी की मां का AI वीडियो मामला, दिल्ली में कांग्रेस पर प्राथमिकी
गाजियाबाद में पति ने बदला जेंडर, पत्नी ने मांगा तलाक
दिल्ली: प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक का पदभार ग्रहण किया
भारत की तुलना नेपाल से करना हास्यास्पद: डॉ. राजेश्वर सिंह
नेपाल के राष्ट्रपति ने नए चुनाव का किया समर्थन, देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की अपील की