रांची, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के लिए मंत्रियों के जिले तय कर दिए हैं। विभिन्न मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मंत्रियों के साथ समन्वय स्थापित कर झंडोत्तोलन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
कौन मंत्री कहां फहराएगा तिरंगा
– राधाकृष्ण किशोर: डालटेनगंज (पलामू)
– दीपक बिरुआ: चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)
– चमरा लिंडा: गुमला
– संजय प्रसाद यादव: गोड्डा
– इरफान अंसारी: जामताड़ा
– सुदिव्य कुमार सोनू: गिरिडीह
– शिल्पी नेहा तिर्की: लोहरदगा
– हफीजुल हसन: देवघर
– दीपिका पांडेय सिंह: पाकुड़
– योगेंद्र प्रसाद: बोकारो
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
Aaj ka Love Rashifal 14 August 2025 : आज का लव राशिफल जानें आपकी राशि के लिए प्यार और रिश्तों का क्या है खास संदेश
'तेहरान' फिल्म समीक्षा: धमाकेदार रोमांच, वैश्विक दांव और जॉन अब्राहम जैसा पहले कभी नहीं नजर आए
Aaj ka Ank Rashifal 14 August 2025 : आज का अंक राशिफल किसका भाग्य चमकेगा और किसे चाहिए सतर्क रहना
संजू सैमसन क्यों छोड़ना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स? बताई जा रही है यह बड़ी वजह
तिरंगे को देखकर हर भारतीय के दिल में गर्व की अनुभूति होती है: जीत अदाणी