नई दिल्ली, 22 अप्रैल . हॉकी इंडिया ने मंगलवार को सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक समूह का नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में एक संवाद सत्र के लिए स्वागत किया. जीतेंद्रनाथ मिश्रा (पीएच.डी., भारतीय विदेश सेवा, सेवानिवृत्त)और डिप्लोमैटिक प्रैक्टिस के प्रोफेसर के नेतृत्व में इस दौरे का उद्देश्य शासन और कूटनीति में खेलों की भूमिका के बारे में समझ को गहरा करना था.
सत्र के दौरान हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने छात्रों से संवाद किया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. इनमें संघ का आंतरिक शासन, भारत की वैश्विक हॉकी में उपस्थिति, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के साथ संबंध, लिंग समानता के लिए समर्थन, गरीब खिलाड़ियों के लिए सहायता और भारतीय हॉकी में जमीनी स्तर पर विकास शामिल थे. इस प्रकार की पहलों के माध्यम से हॉकी इंडिया शैक्षिक कार्यक्रमों का समर्थन करता है जो समाज में खेलों की भूमिका पर चर्चा और सीखने को बढ़ावा देते हैं.
———–
दुबे
You may also like
भारत देश का अनोखा मजार, जहां लोग मन्नत पूरे होने पर चढ़ाते हैं घड़ियां, ज्यादा घड़ियां होने पर मजार वाले करते… ι
कमाल का टोटका: शनिवार रात को रूपए के सिक्के को फेंक दे इस दिशा में होगा धन लाभ ι
पोप का चयन: कौन बनेगा अगला संत पापा? जानें संभावित नाम और प्रक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, कर्मचारियों की सैलरी में होगी बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तोड़समपारा मुठभेड़ में मारा गया इनामी नक्सली कमाण्डर वेल्ला